NFT Business Idea in Hindi: NFT बिज़नेस कैसे करे, कमाए करोड़ो रूपये घर बैठे, जाने पूरा तरीका

NFT Business Idea in Hindi: दोस्तों  डिजिटल दुनिया आज एक अलग ही लेवल पर चल रही है। और उसमे हमेशा नए नए अविष्कार होते रहते है। अभी आपने क्रिप्टो (Crypto) , बिटकॉइन (Bitcoin) जैसे नाम काफी सुना होगा। जिसके लिए सरकार भी संसद में बिल ला रही है। और हर जगह ये चर्चा में है। उसी तरह से ऍनएफटी (NFT) भी काफी चर्चा में है आजकल। बड़े बड़े सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान और बाकि सितारे भी अपने NFT के संग्रह को बेचकर करोड़ो की कमाई कर रहे है। तो आखिर ये क्या है और कैसे काम करता है? इसके बारे में हम इस पोस्ट में अच्छे से जानेंगे।  

ऍनएफटी (NFT) के चर्चा में आने की वजह छोटे वीडियोस(Small Videos), आर्टवर्क(Art Work), ट्वीट्स(Tweets) के टोकन के मिलियन डॉलर में बिकना है। Beeple की एक वीडियो की कीमत 6 मिलियन डॉलर, Grimes की आर्टवर्क की कीमत,3.9 मिलियन डॉलर, और ट्विटर के सीईओ की Autographed Tweet की टोकन मिलियन डॉलर में जब बिकी तो पूरी दुनिया की नज़रे इस पर पड़ गयी। और फिर सभी आर्टिस्ट(Artist) और बड़े बड़े सितारे इसमें अपने किस्मत आजमाने लगे है। लेकिन ये कैसे हो रहा है। इसे कैसे करना है। इसका बिज़नेस कैसे कर सकते है। चलिए इस पोस्ट में Detail में जानते है।

NFT Business Idea in Hindi (NFT बिज़नेस कैसे करे, डिजिटल आर्ट बेचकर करोड़ो कमाए)

NFT Business बिज़नेस करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी लेना अतिआवश्यक है। क्युकी कोई भी बिज़नेस करने से पहले आप इसके बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा करोगे तभी सफल हो पाओगे। तो चलिए इस NFT बिज़नेस के बारे में कुछ सवालों के जवाब से इसके बारे में जानते है।     

(ऍनएफटी) NFT क्या होता है?(What is NFT?)

NFT का फुल फॉर्म (NFT Full Form) होता है नॉन फंजिबल टोकन(Non-Fungible Token)। इसका हिंदी में मतलब (Non-Fungible Token Meaning in Hindi) यह हुआ की ऐसा चीज़ जिसे विस्थापित नहीं किया जा सकता है। 

ऍनएफटी (NFT) ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology) पर आधारित एक ऐसा टोकन(Token) सुविधा है, जिसे कभी बदला नहीं जा सकता है। अगर मैं आसान भाषा में आपको बताऊँ तो,आप अपने डिजिटल कंटेंट (Digital Content) जैसे की फोटो(Photos), पोस्ट्स(Posts), ट्वीट्स(Tweets)3D Model, ऑडियो(Audio)Music, आर्ट(Art) को टोकन में बदल सकते है। और उसके लाइफटाइम मालिक (Lifetime Ownership) बन सकते है।

और अगर आपका ये डिजिटल कंटेंट कोई भी खरीदता है तो उसकी कमीशन (Commission) लाइफटाइम के लिए आपके पास आती रहती है। इसको और Detail में जानने के लिए ये कैसे काम करता है इसे समझना बेहद जरूरी है। 

NFT कैसे काम करता है? (How NFT Works?)

NFT ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology) पर काम करता है। जिसे की उसमे करेंसी खरीदने या बेचने पर ledger मेन्टेन किया जाता है। उसी प्रकार NFT में भी डिजिटल कंटेंट(Digital Content) की खरीद और बिक्री पर ledger मेन्टेन किया जाता है। चलिए आसान भाषा में समझते है। 

जैसे की आपके पास कोई भी ऐसी चीज़ है जो की बिलकुल यूनिक(Unique) है, और वो सिर्फ और सिर्फ आपकी है। वो चीज़ कुछ भी हो सकता है जैसे की फोटो, वीडियोस, गेम, सोशल मीडिया पोस्ट्स, ट्वीट्स, आर्टवर्क, पेंटिंग, कॉलेज डिग्री, कोई भी जरूरी दस्तावेज इत्यादि। आप इनसभी चीज़ को NFT के द्वारा टोकन (Token) में बदल सकते है। जिसका मतलब ये होगा की इनसभी चीज़ो के मालिक (Owner) हमेसा हमेसा के लिए आप बन जाएंगे, और वो चीज़ कही भी उपयोग होगा या खरीदा या बेचा जाएगा।

उस चीज़ के मालिक के नाम पर आपको ही जाना जाएगा। दूसरा व्यक्ति सिर्फ उसे खरीद या बेच सकता है, लेकिन उसके मालिक का नाम नहीं बदल सकता है। और ये टोकन का एक ledger Entry कर दिया जाता है, ठीक बिटकॉइन (Bitcoin) की तरह। और ये सामान जब भी खरीदा या बेचा जाएगा उसपर निर्धारित कमिशन (Commission) हमेशा उसके असली मालिक के पास आएगा। चुकी ये Non-Fungible इसीलिए कहा जाता है। की एक बार जो मालिक टोकन की मदद से बन गया अब वो लाइफटाइम नहीं बदल सकता है। 

इस तरह से काम करता है। तो अगर आपके पास भी कोई यूनिक चीज़ है, ये फिर आप अपने किसी भी चीज़ को ऑनलाइन बेचना चाहते है, जो आपको लगता है की वो लोगो को पसंद आएगा तो आप सबसे पहले NFT के द्वारा उसका डिजिटल टोकन (Digital Token) जारी करवा सकते है। फिर आपका नाम एक ledger में Entry कर दिया जाएगा। फिर आप उस चीज़ को आराम से ऑनलाइन बेच सकते है। उसके अलावा गर उस चीज़ को कोई दूसरा कही बेचेगा तो आपको कमीशन मिलेगा। 

ये काफी नया तरीका है, जो ये साबित करता है की जिस चीज़ को आपने टोकन में बदला है, वो चीज़ वास्तव में आपकी ही है, उसे कोई आपसे चुरा नहीं सकता है।     

NFT टोकन कैसे खरीदे (How to Buy NFT Token)

अब बात आती है की आपके पास डिजिटल एसेट (Digital Asset) जो मैंने ऊपर बताया, वो है आपके पास। लेकिन इसका NFT Token कैसे खरीदे?

  • NFT टोकन खरीदने के लिए बहुत सारे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफार्म (Online Platform) जैसे की Open SeaNifty Gateway, Super Rar, Rariable और WazirxNFT बनाये गए है। जहाँ आप Ethereum Coin की मदद से या डॉलर से NFT की खरीद बिक्री आराम से कर सकते है।
  • इन सभी दिए गए प्लेटफार्म पर आपको Sign Up कर लेना है, और फिर NFT टोकन में बदलने के लिए कुछ पैसे Crypto Currency के रूप में देने होते है। जिसके लिए Ethereum Coin का उपयोग होता है। 

नफ्त बनाने का तरीका क्या है?(How to Make NFT Tokens?)

मींटिंग(MInting):- सबसे पहले आपको एक ऐसा आर्टवर्क(Artwork) या डिजिटल कंटेंट(Digital Content) चाहिए, जिसे आप NFT बनाना चाहते है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी(Blockchain Technology) की मदद से आप उस कंटेंट को मिंट(Mint) करते है, इसका मतलब ये है की उसे टोकन में बदलते है। मिंट करने के लिए आपको कुछ Gas Free का भुगतान करना पड़ता है। उसके लिए आपको एक क्रिप्टो एक्सचेंज अकाउंट (Crypto Exchange Account) बनाना होता है।

इसके लिए बहुत से ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे की Coinbase, Binance मिल जाते है। जहाँ अकाउंट बना कर आप Verification के सारे Details डाल कर KYC कर सकते है। एक बार Verify हो जायेगा उसके बाद आप कुछ Ethereum Coin खरीदना होगा, जिसे आप खरीदने  के बाद उसे अपने पसंद के Crypto Wallet में ट्रांसफर कर लेंगे। Crypto Wallet की बात करे तो सबसे Famous है मेटामास्क(Metamask)। 

अब आपको अपने NFT प्लेटफार्म पर आना है, जहाँ आप अपने कंटेंट को टोकन में बनाना चाहते है। आप इस प्लेटफार्म पर Sign Up कर लेंगे, लेकिन इस प्लेटफार्म पर Join करने के लिए आपके पास एक इनविटेशन लिंक (Invitation Link) होना अति आवश्यक है। जो की आपको इंटरनेट पर सर्च कर के मिल जाएगा, या फिर किसी दोस्त से ले सकते है, जो पहले से नफ्त का उपयोग कर रहा है। 

अब इतना सब कुछ करने के बाद आपको गैस फी (Gas Fee) का भुगतान करना है, जो की आप अपने Crypto Wallet से कर सकते है जिसमे आपने Ethereum खरीद कर ट्रांसफर किया था। गैस फी का भुगतान करने के बाद आपके कंटेंट का NFT बन जाएगा। 

अब आपको सबसे अंत में अपने NFT को बेचना है। जिसके लिए आपको अपने टोकन को NFT प्लेटफार्म पर Sale करने के लिए लिस्ट (List) करना होगा। और साथ ही आप उसका खुद का कीमत भी जोड़ सकते है। जिससे निचे की कीमत पर कोई नहीं खरीद सकता। जो भी बोली लगाएगा वो आपकी निर्धारित कीमत से ज्यादा ही कीमत लगाएगा। 

और अगर किसी ने ज्यादा बोली नहीं लगाया तो आपका NFT आपके द्वारा निर्धारित कीमत पर बिकेगा। और जब बिक जाएगा तो वो टोकन खरीदने वाले को आटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा। और अगर फिर कभी वो आगे इस टोकन को बेचना चाहेगा तो भी उसके असली मालिक आप ही रहेंगे और उसका कमीशन आपके अकाउंट में आएगा।  

NFT से कितना पैसा कमा सकते है?(How Much Money can we earn from NFT?)

NFT से आप लाइफटाइम (Lifetime) पैसे कमा सकते है। इसमें कोई भी एक निश्चित राशि नहीं बताया जा सकता है। लोगों के वीडियोस, फोटोज, ट्वीट्स करोड़ो में बिक रहे हैं। बाकि आपका आर्टवर्क या कंटेंट जितना ज्यादा यूनिक और सबसे अलग या अनूठा रहेगा, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी। ये खरीदने वाले के सोचने और Observe करने की छमता पर निर्भर करता है।

ठीक वैसे ही जैसे की आर्ट गैलरी (Art Gallery) में पेंटिंग की नीलामी होती है, तो लोग बोली लगाते है, और एक एक पेंटिंग करोड़ो में बिकती है। यहाँ भी वही तरीका अपनाया जाता है, लेकिन सबकुछ डिजिटल (Digital) है, और कंटेंट को टोकन में बदल देने से उसका मालिकाना हक़ सुरक्षित रहता है।  

NFT के लाभ क्या है? (Benefits of NFT Tokens)

NFT पूरी तरह से सेफ है। अगर एक बार आपके किसी भी डिजिटल कंटेंट (Digital Content) का टोकन बन गया, तो फिर उसे बदला नहीं जा सकता है। वो हमेसा क्रिएटर (Creator) के नाम पर ही रजिस्टर रहेगा। और अगर कोई बेचेगा और खरीदेगा, तो जो असली क्रिएटर (Original Creator) होगा उसको हमेसा मुनाफा होगा। 

क्युकी आजकल ऑनलाइन बहुत सारे ऐसे क्रिएटर है जिनकी कंटेंट को दूसरे लोग चुरा कर बेच कर पैसा कमाते है। और क्रिएटर को पता भी नहीं चलता है। न ही उन्हें कोई क्रेडिट मिलता है। इसीलिए क्रिएटर्स के कंटेंट को सेफ रखने का ये सबसे आसान तरीका है। और किसी भी चीज़ पर अपना जीवन भर के लिए मालिकाना हक़ (Ownership) बनाये रखने के लिए ये सबसे बेहतरीन तरीका है। 

NFT से होने वाला नुकसान (Cons of NFT Tokens)

NFT के एक तरफ फायदे है तो दूसरी तरफ इसके काफी नुक्सान भी है। क्युकी ये एक बिलकुल ही नई तकनीक (New Technology) है। तो अभी बहुत सारे लोगो को इसके बारे में पता नहीं है। जिसकी वजह से बहुत सारे Scammers या हैकर्स दूसरे आर्टिस्ट्स (Artist) के आर्ट या कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से चुरा कर NFT में बदल देते है, और उसे ऑनलाइन बेच देते है। जिसको रोकना अभी काफी मुश्किल है। 

इसके साथ ही NFT में सारी पेमेंट Cryptocurrency में होता है, जिसकी वजह से पावर या इलेक्ट्रिसिटी की खपत काफी बड़े लेवल पर होती है। जिससे आपने वाले समय में ऊर्जा की कमी से पृथ्वी को जूझना पड़ सकता है। साथ ही वातावरण में ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या भी बढ़ सकती है। 

Leave a Reply