You are currently viewing मुर्गी पालन लोन कैसे लें | मुर्गी पालन लोन योजना | Murgi Palan Loan Kaise Le
मुर्गी पालन लोन कैसे लें

मुर्गी पालन लोन कैसे लें | मुर्गी पालन लोन योजना | Murgi Palan Loan Kaise Le

हर व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय करना चाहता है नौकरी करना भला किसे पसंद होता है| लेकिन खुद का व्यवसाय करने के लिए अधिकांश करके लोगों के सामने पैसों की सबसे बड़ी समस्या आती है| इसीलिए समय-समय पर सरकार लोगों को आर्थिक सहायता करने के लिए ऐसी ऐसी योजनाएं लाती है| जिस योजनाओं का लाभ उठाकर व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय चालू कर सकता है| इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Murgi Palan Loan Kaise Le. अगर आप मुर्गी पालन का व्यवसाय करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए| चलिए सबसे पहले हम जान लेते हैं मुर्गी पालन (Poultry Farming) क्या है|

Table of Contents

Murgi Palan Loan Kaise Le| पोल्ट्री फार्मिंग क्या है?

आज के समय में लोगों के बीच मांस और मुर्गी के अंडे की प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रही है| जिसके फलस्वरूप लोगों के बीच Murgi Palan व्यवसाय शुरू करने की इच्छा भी बढ़ रही है| मांस और अंडे की उपलब्धता को पूरा करने के लिए मुर्गी पालन के व्यवसाय को पोल्ट्री फार्मिंग या मुर्गी पालन कहते हैं| मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिस व्यवसाय से आप बड़ी आसानी से लाखों करोड़ों का मुनाफा कमा सकते हैं| मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पूजी की जरूरत भी नहीं पड़ती है, आप बहुत कम पूंजी में इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं| आपको बता दें कि मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें आपको किसी डिग्री या शैक्षिक योग्यता की जरूरत भी नहीं पड़ती है|

पशुपालन विभाग के अंतर्गत ही मुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्मिंग का व्यवसाय आता है| खाद्यान्नों में मीट और अंडे को उपलब्ध कराना ही इसे व्यवसाय का उद्देश होता है| मुर्गी पालन या poultry Farming व्यवसाय से भारत में करीब 9000000 लोग जुड़े हुए हैं| और हर वर्ष 70000 करोड से भी ज्यादा का योगदान सकल घरेलू उत्पाद में दे रहे हैं|

मुर्गी पालन का लाभ | Poultry Farming ka Labh

मुर्गी पालन का व्यवसाय ऐसा व्यवसाय है, जिसमें कम लागत में भी काफी ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है| इस प्रकार से मुर्गी पालन का लाभ निम्नलिखित है जो नीचे दिए गए हैं|

  • अगर आप मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करते हैं तो इस व्यवसाय के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं|
  • मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करके आप एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकते हो, इसके साथ साथ अन्य बेरोजगार युवक को रोजगार दे सकते हो|
  • आज के समाज में Murgi Palan से उत्पादित वस्तुओं की खपत काफी ज्यादा मात्रा में होती है, इस प्रकार से आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करके मोटा मुनाफा कमा सकते हो|
  • मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करके मुर्गी के मांस और अंडे को बेच सकते हो, और मुनाफा कमा सकते हो|
  • मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप दूसरे व्यक्ति को मुर्गी के बच्चे आनी चूजों को बेच सकते हो और अच्छा मुनाफा कमा सकते हो|
  • मुर्गी के मल मूत्रो से बनी खाद को किसानो को बेच सकते हो, और अच्छा मुनाफा कमा सकते हो|
  • कम लागत में मुर्गी पालन का व्यवसाय करके आप एक व्यवसायी बन सकती हो, और समाज में आत्मसम्मान की जिंदगी जी सकते हो|

मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी | Murgi Palan Loan Kaise Le

अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो इससे पहले इन जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें| ताकि आगे जाकर आपका व्यवसाय अच्छा चले और आपको किसी बात का पछतावा ना हो| वैसे मुर्गी पालन के व्यवसाय आप छोटे स्तर पर अपने घर से कर सकते हैं| लेकिन अगर आप बड़े स्तर पर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए|

  • Murgi Palan का व्यवसाय आपको अपने गांव या शहर से थोड़ी दूर की जगह का चयन करना चाहिए, ताकि वहां पर मुर्गियों को किसी तेज आवाज से कोई परेशानी ना हो|
  • मुर्गियों से फैलने वाली गंदगी से आपके गांव या शहर के किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अपने गांव या शहर से थोड़ी दूरी जगह पर मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करें|
  • पोल्ट्री फार्मिंग आपको ऐसी जगह पर शुरू करनी चाहिए जहां पर पानी की व्यवस्था अच्छी हो|
  • इसके साथ-साथ Murgi Palan का व्यवसाय ऐसी जगह पर करनी चाहिए, जहां पर यातायात की सुविधा भी अच्छी हो|

मुर्गी पालन लोन योजना 2023 के लिए पात्रता

अगर आप Murgi Palan Loan Lena चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं जो इस प्रकार हैं|

  • मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए कोई भी व्यक्ति Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत Loan ले सकता है| लेकिन हां उसके पास मुर्गी पालन व्यवसाय से संबंधित अनुभव और जानकारी होनी चाहिए|
  • व्यक्ति जिस स्थान पर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहता है, उस जगह से आधा किलोमीटर दूरी के अंदर कोई मुर्गी पालन या Poultry Farming नहीं होनी चाहिए|
  • व्यक्ति जिस स्थान पर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू कर रहा है वहां पर पानी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए|

Murgi Palan Loan लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना खुद का मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए मुर्गी पालन लोन योजना के अंतर्गत Loan लेना चाहते हैं| तो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए|

  • आवेदक का पहचान प्रमाण पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / पैन कार्ड / पासपोर्ट)
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड / बिजली बिल / टेलीफोन बिल / पानी बिल / लीज एग्रीमेंट)
  • बैंक पासबुक
  • मुर्गी पालन व्यवसाय से संबंधित पूरा ब्यौरा

Murgi Palan के लिए Kitna Loan मिलता है?

  • मुर्गी पालन या Poultry Farming व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए बैंकों द्वारा लोन दिया जाता है| सभी बैंकों के अपने-अपने नियम और आवश्यक शर्तें हैं, जिस को ध्यान में रखते हुए बैंक किसी व्यक्ति को मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन देती है|
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : मुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए आप के कुल लागत का 75% तक का Loan देती है|
  • भारतीय स्टेट बैंक : इस बैंक के द्वारा व्यवसायी को 5000 Murgi Palan पर ₹300000 तक का लोन देने का प्रावधान है| अगर आप Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत State Bank of India से लोन लेते हैं तो बैंक के द्वारा आप को लोन राशि भुगतान करने का 5 वर्ष का समय दिया जाता है| अगर आप 5 साल के अंदर लोन नहीं चुका पाते हैं, तो आपको 6 महीने का और समय दिया जाता है|
  • आप जिस Bank से Loan लेना चाहते हैं उस बैंक में Murgi Palan व्यवसाय से संबंधित प्रोजेक्ट प्लान, उपकरण खरीदने और जमीन संबंधित विवरण देना पड़ता है|

मुर्गी पालन लोन देने वाली बैंकों की सूची | Murgi Palan Loan Bank List

अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए Murgi Palan Loan Lena चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित बैंकों से लोन ले सकते हैं|

  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
  • पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
  • फेडरल बैंक (Federal Bank)
  • आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुर्गी पालन लोन कैसे लें?| State Bank of India Murgi Palan Loan Kaise Le.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को मुर्गी पालन लोन दिया जाता है| State Bank of India के द्वारा Murgi Palan के लिए जो लोन दिया जाता है उसे बॉयलर प्लस कहते हैं| मुर्गी पालन यह पोल्ट्री फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक खर्चे जैसे मुर्गियों के रखरखाव, कमरा बनाना, मुर्गी पालन के लिए आवश्यक उपकरण, मुर्गियों के खाने के लिए आहार, इसी प्रकार अन्य कार्यों के लिए आप Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत लोन ले सकते हैं|

Murgi Palan Loan लेने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में चले जाना है| जहां से आप मुर्गी पालन लोन बड़ी आसानी से ले सकते हैं, और अपना मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं| अगर आप State Bank of India Murgi Palan Loan लेने के लिए और भी जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं|

एसबीआई मुर्गी पालन लोन की ब्याज दरें

जैसा कि आप जानते हैं मुर्गी पालन लोन SBI Bank भी देती है| अगर आप एसबीआई बैंक द्वारा Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत लोन लेते हैं, तो आपको SBI Murgi Palan Loan Interest Rate अवश्य मालूम होनी चाहिए| जो इस प्रकार हैI

ब्याज दर 10.75 प्रतिशत से शुरू
लोन की राशि ₹1000000 तक
लोन चुकाने की अवधि 3 साल से लेकर 5 साल तक
ॠण का प्रकार कृषि अवधि ॠण
प्रोसेसिंग शुल्क 50000 से ऊपर 0.50%
कोलैटरल (जमानत) जरूरत नहीं हैं

बैंक ऑफ बड़ौदा पोल्ट्री लोन की ब्याज दरें

जैसा कि आप जानते हैं मुर्गी पालन लोन Bank of Baroda Bank भी देती है| अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत लोन लेते हैं, तो आपको BOB Murgi Palan Loan Interest Rate अवश्य मालूम होनी चाहिए| जो इस प्रकार हैI

ब्याज दर वेदक की व्यवसायिक आवश्यकताओं और प्रोफाइल पर निर्भर करता है|
लोन का उद्देश्य सूअर पालन, डेयरी, पोल्ट्री, रेशम उत्पादन, कई क्षेत्रों के लिए लोन देना
लोन प्रकार टर्म लोन और कैश क्रेडिट
लोन लेने के लिए पात्रता आवेदक कृषि और संबंध गतिविधियों से जुड़ा हो, मजदूर व छोटे और सीमांत किसान
ॠण भुगतान अवधि टर्म लोन के लिए 3 से 7 वर्ष तक
कैश क्रेडिट के लिए 12 महीने, वार्षिक समीक्षा की साथ

केनरा बैंक मुर्गी पालन लोन की ब्याज दरें

जैसा कि आप जानते हैं मुर्गी पालन लोन Canara Bank भी देती है| अगर आप केनरा बैंक द्वारा Murgi Palan Loan Yojana के अंतर्गत लोन लेते हैं, तो आपको Canara Bank Murgi Palan Loan Interest Rate अवश्य मालूम होनी चाहिए| जो इस प्रकार हैI

ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल और व्यवसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है|
मार्जिन ₹100000 तक के लोन पर जीरो (0)
एक लाख से ज्यादा के लोन पर 15 से 25%
गारंटी/सिक्योरिटी ₹100000 से ज्यादा के लोन पर गारंटी/सिक्योरिटी की जरूरत पड़ती है|
लोन का उद्देश्य पोल्ट्री शेड का निर्माण, लेयर फार्म का निर्माण, बॉयलर फार्म का निर्माण, तू जो चारा और दवा की खरीद के लिए, उपकरण की खरीदी के लिए आदि|
लोन भुगतान अवधि अधिकतम 9 साल

Murgi Palan Loan में मिलने वाली सब्सिडी

भारत सरकार Murgi Palan या Poultry Farming व्यवसाय को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए लोगों को सब्सिडी प्रदान करती है| सरकार के द्वारा जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले लोगों को 25% का सब्सिडी प्रदान किया जाता है| वहीं पर एसटी (ST) और एससी (SC) कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले लोगों को 35% का सब्सिडी प्रदान किया जाता है|

जैसे : अगर आप जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं और आपने Murgi Palan व्यवसाय के लिए ₹100000 का लोन लिया है, तो सरकार के द्वारा आपको ₹100000 के लोन पर 25% यानी कि ₹25000 की सब्सिडी दी जाती है| अगर आप एसटी एससी कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं और आपने मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए ₹100000 का लोन लिया है| तो सरकार के द्वारा आपको ₹100000 के लोन पर 35% यानी कि ₹35000 की सब्सिडी दी जाती है| Murgi Palan Loan में दिया जाने वाला सब्सिडी नाबार्ड और एम एम एस ई द्वारा प्रदान की जाती है|

मुर्गी पालन लोन आपको किस काम के लिए दिया जाता है?

Murgi Palan व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको फीड रूम, पोल्ट्री शेड और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए Murgi Palan Loan Scheme के अंतर्गत Murgi Palan Loan दिया जाता है| इसके लिए आप मुर्गी पालन व्यवसाय को देखते हुए अपने जरूरी खर्चों के लिए जितना आवश्यक हो उतना लोन Bank के द्वारा ले सकते हैं|

मुर्गी पालन लोन योजना एवं मुद्रा लोन योजना

वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को मुर्गी पालन लोन योजना से जोड़ दिया गया है| यानी अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो किसी भी बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत मुर्गी पालन के लिए लोन ले सकते हैं| लेकिन प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत दस्तावेज आवश्यक नियम शर्तों को आपको पूरा करना होगा| जिसके उपरांत ही आप मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए लोन ले सकते हैं|

Murgi Palan Loan Kaise Le 2023(FAQ)

1.पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए क्या-क्या चाहिए?

Murgi Palan पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए आपके पास उचित जगह, MSME के पोल्ट्री फार्म की पंजीकृत, मुर्गी पालन के लिए हिसाब-किताब संबंधित दस्तावेज, Service Bank Loan, सब्सिडी रिलीज आदि|

2.Murgi Palan Loan कैसे लिया जाता है?

मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए आप किसी भी सरकारी बैंक से बड़ी आसानी से लोन ले सकते हैं| भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा Murgi Palan व्यवसाय के लिए कुल लागत का 75% तक का Loan दिया जाता है| 5000 मुर्गियों के पालन के लिए आप 3 लाख का लोन SBI से ले सकते हैं|

3.मुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्म बनाने में कितना खर्च आता है|

अगर आप 1000 से 1500 मुर्गियों से लेयर फार्मिंग की शुरुआत करेंगे, तो आपको मुर्गियों के रखरखाव कार्य व्यवस्था के लिए कम से कम पांच से छः लाख रूपए खर्च करने पड़ेंगे|

4.Murgi Palan Loan Kaise Le.

मुर्गी पालन लोन आप इस आर्टिकल में दिए गए बैंक की सूची में से किसी भी बैंक से ले सकते हैं| बस आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर उस Bank में जाना है, और वहां से Murgi Palan व्यवसाय के लिए Loan ले लेना है|

5.मुर्गी फार्म के लिए कितना लोन मिल सकता है?

मुर्गी पालन के लिए हर बैंक के द्वारा अलग-अलग लोन देने का प्रावधान है| लेकिन अगर आप 5000 मुर्गी पालन के लिए भारतीय स्टेट बैंक से लोन लेते हैं, तो आपको कम से कम ₹300000 तक लोन बड़ी आसानी से मिल सकता है|

6.100 मुर्गी के लिए कितनी जगह चाहिए?

अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो मुर्गी के रखरखाव की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए| एक मुर्गी को कम से कम 1 वर्ग फुट की जगह चाहिए होती है| इस हिसाब से अगर आप 100 मुर्गी पालने की सोच रहे हैं, तो आपके पास 100 वर्ग फुट से लेकर 150 सौ वर्ग फुट की जगह अवश्य होनी चाहिए|

7.500 मुर्गी पालन में कितना खर्च आता है?

अगर मुर्गी पालन व्यवसाय में बोर्डिंग का खर्च, चिकन का खर्च, वैक्सीन वा मेडिकल का खर्च, बिजली बिल का खर्च, तथा अन्य खर्च फीडिंग का खर्च आदि खर्चों को मिला दिया जाए, तो 500 मुर्गी पालन में कम से कम ₹100000 का खर्चा आएगा|

8.5000 मुर्गी फार्म बनाने में कितना खर्च आएगा?

अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए 5000 मुर्गियों के लिए फार्म बनाने की सोच रहे हैं, तो आपका कम से कम 4 से ₹500000 का खर्च आएगा|

9.भारत में मुर्गी पालन के लिए कौन सा बैंक लोन देता है?

अगर आप भारत में मुर्गी पालन व्यवसाय करना चाहते हैं, तो आप एसबीआई पोल्ट्री लोन, एसबीआई बायलर प्लस लोन, पंजाब नेशनल बैंक लोन, एचडीएफसी बैंक लोन, आईडीबीआई पोल्ट्री लोन, आदि बैंकों से लोन ले सकते हैं|

10.देसी मुर्गी 1 साल में कितने अंडे देती है?

देसी मुर्गी 1 साल में औसतन 150 से लेकर 200 अंडे देती है|

11.मुर्गी पालन के लिए लोन कहां से प्राप्त करें?

आज के समय में ऐसी कई बैंक है, जो मुर्गी पालन के लिए लोन प्रदान करती हैं| जैसे : एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, फेडरल बैंक आदि|

12.मुर्गी फार्म में कितनी कमाई हैं?

अगर आपके पास मुर्गी पालन शुरू करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं है, तो आप मुर्गी पालन लोन लेकर छोटे स्तर पर कम से कम 1500 मुर्गियों से लेयर फार्मिंग शुरू कर सकते हैं| और महीने का कम से कम ₹50000 से ₹100000 तक कमा सकते हैं|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने मुर्गी पालन लोन योजना 2023 के विषय में बताया है| उसके साथ-साथ यह भी बताया है कि Murgi Palan Loan Kaise Le| अगर आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो बैंक से लोन लेकर Murgi Palan व्यवसाय शुरू कर सकते हैं| मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए आप को बैंक से बड़ी आसानी से Loan मिल जाता है|

अगर आप हमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो बेझिझक अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखें। इसी प्रकार के blogging, affiliate marketing तथा digital marketing से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट को सब्सक्राइब कर लें।

Leave a Reply