नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022-23 आनलाइन कैसे देखें | Nrega Payment List

Nrega Payment List 2022-23 : जैसा कि आप जानते हैं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा योजना पूरे भारत में लागू की गई है| इस योजना के अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में जॉब कार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| रोजगार करने के बाद नरेगा मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है| सभी नरेगा मजदूरों का नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022-23 जारी कर दिया गया है| नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं| और पता कर सकते हैं, कि आपके काम की कितनी मजदूरी हुई है| उनमें से कितना पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है| और कितना पैसा अभी ट्रांसफर होना बाकी है| अगर आपको नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया नहीं पता है| तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए| क्योंकि इस आर्टिकल में मैं यही बताने वाला हूं, कि नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें| इस आर्टिकल को पढ़कर आप घर बैठे अपने मनरेगा भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं| और अपने भुगतान राशि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर अथवा विभागों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है|

Table of Contents

Nrega Payment List क्या होता है?

जैसा कि आप जानते हैं MGNREGA Yojana के अंतर्गत 1 साल में 100 दिन का रोजगार ग्रामीण गरीब, बेरोजगार युवाओं को दिया जाता है| तो इस प्रकार नरेगा पेमेंट लिस्ट 2020-21 mp/नरेगा पेमेंट लिस्ट 2020-21 up या अन्य राज्यों में नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले व्यक्ति की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे प्रतिदिन किए गए कार्य की हाजिरी, पेमेंट की भुगतान, जॉब कार्ड संख्या, कार्य किए गए दिनों की संख्या आदि जानकारी दी गई होती है|

MGNREGA Payment Details 2022-23 (Highlight)

योजना का नामनरेगा पेमेंट लिस्ट 2022
योजना जारीकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के गरीब और बेरोजगार नागरिक
उद्देश्यनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
ऑफिशियल वेबसाइटnrega.nic.in
हेल्पलाइन नंबर1800-111-555945-4464-999

उन राज्यों का नाम – जिनका Online Mgnrega Payment List Check कर सकते हैं|

यहां पर हमने भारत के उन सभी राज्यों के नाम बताएं हैं, जिन राज्यों का घर बैठे ऑनलाइन नरेगा योजना की पेमेंट लिस्ट देखा जा सकता है|

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)उड़ीसा (Odisha)
असम (Assam)पंजाब (Punjab)
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)राजस्थान (Rajasthan)
बिहार (Bihar)सिक्किम (Sikkim)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)तमिल नाडू (Tamil Nadu)
गुजरात (Gujarat)त्रिपुरा (Tripura)
हरियाणा (Haryana)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)उत्तराखंड (Uttrakhand)
जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir)पश्चिम बंगाल (West Bengal)
झारखंड (Jharkhand)अंडमान और निकोबार (Andaman And Nicobar)
केरल (Kerla)दादर और नगर हवेली (Dadra & Nagar Haveli)
कर्नाटक (Karnataka)दमन और दिउ (Daman & Diu)
महाराष्ट्र (Maharashtra)गोवा (Goa)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)लक्षद्वीप (Lakshadweep)
मणिपुर (Manipur)पुडुचेरी (Puducherry)
मेघालय (Meghalaya)चंडीगढ़ (Chandigarh)
मिजोरम (Mizoram)तेलंगाना (Telangana)
नागालैंड (Nagaland)लद्दाख (Ladhakh)

मनरेगा की पेमेंट लिस्ट 2022-23 ऑनलाइन चेक कैसे करें?

1.Nrega Payment List Online Dekhne के लिए आपको सबसे पहले नरेगा की Official Website पर जाना होगा|

SakshiEpaper.in

2.यहां पर सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना राज्य चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

3.बाई तरफ दिखाई दे रहे तीर के सामने आपको सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना जिला चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

4.बाई तरफ दिखाई दे रहे तीर के सामने आपको सभी Block की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना Block चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

5.यहां पर आपको ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना Panchayat चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

6.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Consolidate Report of Payment to Worker पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

7.यहां पर आपके ग्राम पंचायत में जितने भी लोगों को नरेगा पेमेंट मिल रहा होगा, सब की लिस्ट दिखाई देगी| जिनमें से आपको अपना नाम खोज करके वर्क नेम पर क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

8.यहां पर आप नरेगा पेमेंट लिस्ट में अपनी पूरी जानकारी पा सकते हैं, जैसे : Job Card No., Applicant Name, Muster Roll No., Date Form, Date to, Wage Per day, Total Attendence, Total Cash Payment, Data Entry Date, आदि|

Nrega Payment List में क्या-क्या जानकारी दी गई होती है?

मनरेगा पेमेंट लिस्ट 2022-23 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया आप ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़ कर देख सकते हैं| और मैं यहां आपको बताना चाहता हूं, कि नरेगा पेमेंट लिस्ट में दी गई जानकारी ये होती है|

  • कार्य कोड (Work Code)
  • जॉब कार्ड नंबर (Job Card No.)
  • आवेदक का नाम (Applicant Name)
  • मस्टर रोल नंबर (Muster Roll No.)
  • दिनांक प्रपत्र (Date Form)
  • की तारीख (Date to)
  • मजदूरी प्रतिदिन (Wage Per day)
  • कुल उपस्थिति (Total Attendance)
  • कुल नगद भुगतान (Total Cash Payment)
  • डाटा एंट्री तिथि (Data Entry Date)
  • डाटा एंट्री में देरी (Delay in Data Entry)

नरेगा पेमेंट लिस्ट स्टेटस चेक कैसे करें?| Nrega Payment List Status Check.

1.नरेगा पेमेंट लिस्ट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

2.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Generate Reports” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, आपको अपना राज्य चुन लेना हैं| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

3.यहां पर Financial Year, District, Block, Panchayat आदि की जानकारी सही सही भर देना है| इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक कर देना है| इसके बाद R1. Job Card/Registration के अंतर्गत 4.Job Card/Employment Register पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

4.यहां पर आपके ग्राम पंचायत के जितने लोगों का नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में होगा दिखाई देगी| आप जिस व्यक्ति का नरेगा पेमेंट लिस्ट स्टेटस देखना चाहते हैं, उसके नाम के सामने “जॉब कार्ड संख्या” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

5.यहां पर आपको Work Name दिखाई देगा, आप जिस भी काम की हाजरी चेक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

6.इसके बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “District Number of Muster Roll used (Amount) पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

7.यहां पर आप नाम/पंजीकरण, जाति, गांव, अब्सेंट, प्रेजेंट, कुल हाजिरी, प्रतिदिन मजदूरी, उपस्थिति के अनुसार दी राशि, कुल भुगतान, आदि जानकारी देख सकते हैं| इस प्रकार से आप बड़ी आसानी से Nrega Payment List Status Check कर सकते हैं|

स्टेज वाइज MNrega Payment List 2022-23 चेक करें

यहां पर हमने भारत के उन सभी राज्यों के नाम और उनके सामने Nrega Payment List Online Check करने की ऑफिशियल वेबसाइट दी हुई है| जिस पर क्लिक करके आप सीधे Nrega पेमेंट लिस्ट 2022-23 देख सकते हैं|

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन देखने का लाभ

Nrega Payment List अगर आप ऑनलाइन देखते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदा होता हैं|

  • नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022-23 ऑनलाइन वही व्यक्ति देख सकता है जिसका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में होगा|
  • भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं|
  • ऑनलाइन सुविधा शुरू हो जाने से अब जॉब कार्ड धारकों को ग्राम पंचायत दफ्तर अथवा विभागीय दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे|
  • कोई भी जॉब कार्ड धारक घर बैठे केवल अपने मोबाइल से किसी भी समय नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकता है|
  • नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में वह पूरी जानकारी पा सकता है जैसे : प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी, क्या काम कर रहा है, कितने दिन से काम कर रहा है, सभी जानकारी|

नरेगा संबंधित शिकायत पंजीकरण कैसे करें?

नरेगा योजना के अंतर्गत यदि आपको किसी प्रकार की समस्या है, जैसे : नरेगा पेमेंट सही टाइम पर नहीं मिल रहा है, नरेगा पेमेंट में से प्रधान पैसा मांगता है, नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित कोई भी परेशानी है, तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं|

1.नरेगा योजना से संबंधित ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले आपको नरेगा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

2.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Public Grievances” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद आपको सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, आपको अपना राज्य चुन लेना है| नया इंटरफेस👇

SakshiEpaper.in

3.यहां पर आपको District, Block, Village, Complaint Name, Name of Father, Complaint Address, Phone No., Mobile No. आदि जानकारी भरकर नरेगा संबंधित शिकायत कर सकते हैं|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन घर बैठे Nrega Payment List 2022-23 देखने की प्रक्रिया पूरे विस्तार से बतायी हैं| इस आर्टिकल को पढ़कर आप Mgnrega Job Card पेमेंट लिस्ट देख सकते हैं अब आपको विभागीय दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे| इसके अलावा अगर आपको नरेगा योजना से संबंधित कोई परेशानी है, तो आप दिए गए हैं हेल्पलाइन नंबर 1800-111-555/945-4464-999 से संपर्क भी कर सकते हैं|

1.हम अपना नरेगा बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं?

Nrega Payment List 2022 में अपना नाम देखना बहुत ही आसान है इसके लिए आप ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से Nrega Balance Online Check कर सकते है

2.Nrega Payment List आनलाइन चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा पेमेंट लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nrega.nic.in हैं|

3.मनरेगा पेमेंट लिस्ट संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको Mgnrega Payment List Online Dekhne से संबंधित अथवा नरेगा योजना से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1800-111-555 या 945-4464-999 पर संपर्क कर सकते हैं|

4.नरेगा का पेमेंट कितना मिलता है?

भारत सरकार के द्वारा नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों की मजदूरी प्रतिदिन ₹194 से ₹198 किया गया था| लेकिन सभी राज्यों में नरेगा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मजदूरी अलग-अलग होती है|

5.मनरेगा में कितने घंटे काम होता है?

मनरेगा श्रमिकों का काम करने का समय सुबह 6:30 से दोपहर 2:00 बजे तक होता है, जिसमें विश्रामकाल भी सम्मिलित होती है|

6.नरेगा का पेमेंट कितने दिन में आ जाता है?

कार्य करने के 15 से 20 दिन बाद जॉब कार्ड धारक के बैंक अकाउंट में Nrega Payment आ जाता है|

Leave a Reply