You are currently viewing LED Bulb Business Ideas | सिर्फ 2000 रूपये की लागत से शुरू करे ये बिज़नेस, और कमाई 50 हजार महीना
LED Bulb Business Ideas

LED Bulb Business Ideas | सिर्फ 2000 रूपये की लागत से शुरू करे ये बिज़नेस, और कमाई 50 हजार महीना

LED Bulb Business Idea: भारत में लगभग हर एक घर में चाहे शहर हो या गाँव, जब से बिजली आयी है अपने घरों में प्रकाश के लिए हम बल्ब का उपयोग करते है। और आजकल तो LED Bulb का उपयोग सभी लोग करने लगे है। इसकी खास वजह ये है की, ये बल्ब कम बिजली की खपत में सबसे ज्यादा प्रकाश देता है। और ये जल्दी खराब भी नहीं होता है। जिससे की बिजली का बिल बहुत कम आता है। और इसकी वजह से इसकी मांग बाजार में सबसे ज्यादा बनी रहती है। 

तो ऐसे में आप भी इस LED बल्ब का बिज़नेस (LED Bulb Business Idea) शुरू कर सकते है, और महीने का आराम से 50 हजार से भी अधिक की कमाई कर सकते है। ये सबसे आसान और छोटा बिज़नेस आईडिया (Small Business Idea) है, जिसे आप अपने घर से भी शुरू कर सकते है। इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा की LED बल्ब बनाने के लिए आपको किन चीज़ों की जरूरत होती है। और आप इसे कैसे बना सकते है।   

LED Bulb Business Idea कैसे शुरू करे?

आजकल LED बल्ब बनाने के लिए बाजार में एक खास तरह का किट आ रहा है। जिसकी मदद से आप आसानी से LED बल्ब बना सकते है। और इसकी कीमत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है मात्रा 2000 रूपये का ये किट बाजार में आसानी से उपलब्ध है। बाकि इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की आपको ये कहाँ से मिलेगा। इस किट आसानी से आप किसी भी कमरे में Install कर सकते है। और अपना बल्ब बनाने का कारोबार शुरू कर सकते है। यह एक बिलकुल ही नया बिज़नेस आईडिया (New Business Idea) है। जो आपको काफी ज्यादा मुनाफा देता है। 

LED Bulb Business में कुल मुनाफा (Total profit)

एक LED बल्ब बाजार में 80 से 100 रूपये में बिकता है। बाकि अगर साइज और पावर में बड़ा बल्ब हो तो वो 250 रूपये तक भी बिकता है। लेकिन आप जान कर हैरान हो जाएंगे की एक बल्ब को बनाने की लागत सिर्फ 18 से 25 रूपये ही होती है। तो आप समझ सकते है की इस Business में आपको कुल लागत से 60% ज्यादा का मुनाफा होता है। अगर आप एक महीने में सिर्फ 500 बल्ब भी अगर बेच देते है तो आपको कम से कम 50,000 रूपये का मुनाफा होता है। इसीलिए ये कम लगत में शुरू होने वाला बिज़नेस आपको मालामाल कर देगा।  

LED Bulb घर पर कैसे बनाये?

इस LED बल्ब बिज़नेस (LED Bulb Business) को करने के लिए सबसे जरूरी है, की आपको अच्छी तरह से LED बल्ब बनाने आना चाहिए। लेकिन अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का काम नहीं जानते तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप जब इस किट को खरीदेंगे तो आपको कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग भी दी जायेगी। आप इसे आसनी से घर पर ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी सिख सकते है। और साथ ही आप उस कंपनी में भी जाकर ट्रेनिंग ले सकते है। किट के साथ साथ आपको 50 बल्ब बनाने का मटेरियल भी दिया जाता है। 

आप शुरुआत में 50 बल्ब बनाकर इस बिज़नेस से मुनाफा कमा सकते है। और फिर बाद में आप ज्यादा बल्ब के लिए मटेरियल उनसे मंगवा सकते है। 

LED Bulb की मार्केटिंग (Marketing) कैसे करे?

बिज़नेस को सफल बनाने के लिए अच्छी तरह से मार्केटिंग करना बहुत जरूरी है। उसके लिए आप बाजार में एक छोटी सी जगह लेकर आप अपना बल्ब का शॉप खोल सकते है। और लोगो को 100 रूपये में 3 बल्ब का ऑफर दे सकते है। जिससे आपके कस्टमर बढ़ने लगेंगे। साथ ही दूसरे दुकान को भी बल्ब सप्लाई कर सकते है। उसके अलावा अच्छी क्वालिटी के बल्ब की अगर डिमांड ज्यादा हो तो आप वो भी बेच सकते है। 

इसके साथ साथ आप ऑनलाइन Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफार्म पर आप अपने बल्ब को बेच सकते है। आजकल मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म सबसे अच्छा ऑप्शन है। जो आपकी मुनाफा को दोगुना बढ़ा देता है। 

LED Bulb Business को शुरू करने के लिए Kit और आवश्यक सामग्री(Raw Materials) कहाँ से खरीदे। 

तो अगर आपने इस LED बल्ब बिज़नेस (LED Bulb Business) को शुरू करने का मन बना लिया है। तो आप इसके लिए किट और रॉ मटेरियल दो तरह से खरीद सकते है। एक तो आप ऑनलाइन India Mart जैसे वेबसाइट से खरीद सकते है। इसके अलावा आप यूट्यूब पर जाकर वह सर्च कर सकते है, की LED बल्ब बिज़नेस कैसे शुरू करे। आपको बहुत से वीडियो मिल जाएंगे। जिसमे की आप उन वीडियोस को खोलकर उसके Description में जाकर देखेंगे तो वह इस बिज़नेस से सम्बंधित सारी जानकारी मिल जायेगी। फ़ोन नंबर भी मिलेगा जिसपर कॉल कर के आप इसके बारे में पता लगा सकते है। जैसे की ये निचे दी हुई वीडियो को देख कर आप समझ सकते है। 

तो अगर आप भी LED बल्ब का बिज़नेस (LED Bulb Business Idea) शुरू करना चाहते है। अपने घर से कोई भी छोटा बिज़नेस (Small Business) करना चाहते है, जो कम लागत में अच्छा मुनाफा दे सके तो ये बिज़नेस आईडिया (Business Idea) आपके लिए सबसे अच्छा है। बाकि जानकारी आप वीडियो में देख सकते है।

Leave a Reply