You are currently viewing कम लागत में करे इस पौधे का व्यापार, होगी पैसों की बारिश, जाने कैसे | Bonsai Plant Business Idea
Pickle-Business-Idea

कम लागत में करे इस पौधे का व्यापार, होगी पैसों की बारिश, जाने कैसे | Bonsai Plant Business Idea

Bonsai Plant Business Idea: हर इंसान ये चाहता है की उसके जीवन में सबकुछ अच्छा ही हो, और उसके जीवन में कभी कोई बाधा न आये, उसे ढेर सारा पैसा मिले। जिसके लिए लोग तरह तरह के नुस्खे और टोटके करते है। जैसे की पत्थर वाली अंगूठी, व्रत करना, पूजा करना बहुत सारी चीज़े गुडलक के लिए लोग उपयोग करते है। आजकल बोन्साई नामक पौधे को लोग गुडलक के रूप में ज्यादातर अपने घरों में रखने लगे है। इसे सजावट के लिए भी रखा जाता है। इसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसे अपने घरों में रखना बहुत ज्यादा पसंद करते है। और ये काफी ऊँचे दाम पर बिकता है। 

तो आज मैं आपके लिए बोन्साई के पौधे का बिज़नेस आईडिया (Bonsai Plant Business Ideas) आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहा हूँ। जिसे आप कम निवेश में मात्रा 20,000 रूपये से शुरू कर के महीने का लाखों रूपये कमा सकते है। और सबसे ख़ुशी की बात ये है, की सरकार भी इस बिज़नेस में आपकी मदद दे रही है। तो अगर आप कम लगत वाला बिज़नेस आईडिया (Low Investment Business Ideas) खोज रहे है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े। 

Bonsai Plant Business Idea क्या है?      

बोन्साई एक प्रकार का वामन वृक्ष होता है, जिसे सिर्फ एक गमले के उगाया जाता है। और उसे इस प्रकार से काट कर आकृति दी जाती है जिससे उसकी वृद्धि बहुत ज्यादा न हो। और वो सिर्फ एक गमले में ही रहे। ये एक जापानी तरीका है, पौधों को गमले में उगाने का। और उसपर की गयी कला इतनी अच्छी होती है की ये सजावट के काम आती है। 

इसे देश विदेश में लोग खरीदना काफी पसंद करते है। तो आप इस पौधे को ऊगा कर आप भी बिज़नेस कर सकते है। सबसे अच्छी बात की इसे आप किसी भी खली जगह पर ऊगा सकते है, बालकनी, छत, घर का पिछले हिस्सा कहीं भी जहाँ भी आपको जगह मिले। ये काफी ज्यादा फायदेमंद छोटा बिज़नेस आईडिया (Profitable Small Business Ideas) है।     

बोन्साई वृक्षों के विभिन्न प्रकार (Different Types of Bonsai Tree)

बोन्साई पौधों विभिन्न प्रकार के होते है। इन्हे अलग अलग आकृति दिया जा सकता है और इसे अलग अलग दाम पर भी बेच कर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी कीमत इसकी आकर और उचाई पर निर्भर होती है। कुछ निम्नलिखित प्रकार है बोन्साई पौधों के –

  • फॉर्मल अपराइट स्टाइल (Formal Upright Style)
  • इनफॉर्मल अपराइट स्टाइल (Informal Upright Style)
  • स्लान्टिंग स्टाइल (Slanting Style)
  • कास्केड स्टाइल (Cascading Style)
  • झाड़ू की आकृति (Broom Style)
  • छाता की आकृति (umbrella Style)
  • जंगल की आकृति (Forest Style)

Bonsai Plant की खेती में कुल लागत 

अगर आप इस बोन्साई की पौधे का बिज़नेस शुरू (How to Start Bonsai Plant Business) करना चाहते है, तो शुरुआती निवेश 20,000 रूपये से कर सकते है। जिसमे आप लगभग 100 पौधे ऊगा सकते है। और इसके लिए एक छोटे से जगह की जरूरत होती है। बाकि जब आपका ये बिज़नेस जब चलने लगेगा और मुनाफा होने लगे तो आप इसमें निवेश को बढ़ा कर बड़े लेवल पर ले जा सकते है।  

Bonsai Plant की खेती में कितना मुनाफा (Total Profit) होगा?

बोन्साई पौधे से आप काफी मुनाफा कमा सकते है। इसकी कीमत आकार एवं आकृति (Shape and Size) पर निर्भर करती है। और इसमें तरह तरह के आकृति वाले पौधे भी होते है। जिसे सजाने के लिए घर में, ऑफिस में और कुछ लोग अपने गुडलक के लिए इसे उपयोग में लाते है। 

इसीलिए इसकी मुँह मांगी कीमत देने को तैयार रहते है। बाकि अगर बाजार की कीमत की बात करे तो एक पौधा 200 से 2500 रुपये के बिच में बिकता है। और अगर किसी की स्पेशल मांग पर विशेष आकृति वाला पौधा हो तो आप उसकी कीमत अपने हिसाब से जितना चाहे उतना रख सकते है। कुल मिलकर इसमें अगर आप अच्छी क्वालिटी वाली बोन्साई पौधा (Good Quality Bonsai Plant) बेचते है, तो महीने का लाखों रूपये कमा सकते हैं।   

Bonsai Plant की खेती के लिए आवश्यक सामग्री 

बोन्साई पौधा एक बौना पौधा है, जिसकी ऊंचाई बहुत ही कम होती है, और उसे गमले में उगाया जाता है। लेकिन इसे उगने के लिए कुछ जरूरी सामान की आवश्यकता पड़ती है। जो की निम्नलिखित है। 

  • साफ़ पानी 
  • रेत वाली मिटटी 
  • गमले या कांच के पॉट 
  • 100 से 150 वर्ग फुट की जगह 
  • साफ़ कंकड़ या कांच की गोलिया 
  • पतला तार 
  • स्प्रे बोतल पानी छिडकने के लिए 
  • पतली जाली सेड बनाने के लिए 

बोन्साई का पौधा कैसे लगाए (How to Plant Bonsai Plant)

बोन्साई का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको अच्छी क्वालिटी का बोन्साई पौधा किसी नर्सरी से खरीदना होगा। या फिर उसका बीज भी आप खरीद सकते है। Chinese Elm, Hornbeam, Japanese Maple, Birch, Japanese Black Pine अच्छे क्वालिटी के बोन्साई पौधे में आते है।

  • सबसे पहले आपको पौधे के साइज के हिसाब से पॉट या कंटेनर चुनना होगा, जो बहुत ज्यादा गहरा न हो। और उसके निचे पानी निकलने के लिए छेद भी हो। 
  • अब आपको पौधे के लिए मिटटी तैयार करना होगा। जिसके लिए अच्छी क्वालिटी वाली बगीचे की मिटटी में गोबर, रेत और जैविक खाद मिलाकर मिटटी को तैयार कर लेंगे। 
  • अब आप इस मिटटी में बोन्साई पौधे की बीज को डाल देंगे, या फिर उसकी कटी हुई टहनी को भी रोप सकते है, जिससे अपने आप जड़ निकल आते है या नर्सरी से खरीदे हुए पौधे को लगा सकते है। जैसे जैसे पौधा बढ़ेगा उसकी जड़े लम्बी होती जायेगी। तो उसको समय समय पर एक पॉट से दूसरे बड़े पॉट में बदलना पड़ेगा। और अच्छी तरह से देख भाल करनी होगी। 
  • अब आपको इसे रोजाना पानी देना होगा और इसमें समय समय पर फ़र्टिलाइज़र भी देना होगा। साथ ही अच्छी प्रकाश और तापमान भी नार्मल होना चाहिए। इनसभी बातों का ख्याल रखना पड़ेगा। 
  • अंत में आपको इस पौधे को समय समय पर खास तरह की आकृति में बढ़ने के लिए इसे काटना छाटना पड़ता है। जो इस पौधे को खास बना देता है। जिसकी वजह से इसकी कीमत बढ़ती है।   

सरकार द्वारा मिलेगी मदद (Government will Help in Bonsai Business)

इस बिज़नेस में सरकार भी आपकी मदद करती है। आपके एक पौधे की लागत पर 50% कीमत सरकार मदद करती है। और उत्तरी पूर्वी राज्यों में सरकार 60% देती है, और किसान 40% लगता है। 50% की लागत को केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने आपस में विभाजित किया हुआ है, जिसमे केंद्र सरकार 60 फीसदी और राज्य सरकार 40 फीसदी की भुगतान करती है। 

Bonsai Plant Business के लिए लाइसेंस (License) 

अगर आप इस बिज़नेस को बड़े लेवल पर करना चाहते है तो आपको इसके लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। और पौधों को बाजार में बेचने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत होगी तभी सरकार आपकी मदद कर पाएगी। लाइसेंस के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन, ट्रेड लाइसेंस, MSME रजिस्ट्रेशन, FASSAI रजिस्ट्रेशन, IEC कोड, BIS Certification इत्यादि दस्तावेजों को तैयार करना होगा। तभी आप इस बिज़नेस को अच्छे तरीके से देश विदेश में भी कर पाओगे।   

Bonsai Plant Business की Marketing

बोन्साई बिज़नेस (Bonsai Business) शुरू कर के सफल होना चाहते है तो आपको इसकी मार्केटिंग करना सबसे ज्यादा अनिवार्य है। आपको ये रिसर्च करना होगा की बोन्साई पौधे की मांग कहाँ कहाँ है। कौन लोग आपके उपभोक्ता है। उनकी क्या मांग है। फिर जाकर आप अच्छे से इस बिज़नेस को चला कर मुनाफा कमा पाएंगे। 

यहाँ मैं आपको बता दूँ की, बोन्साई पौधे की मांग पुरे दुनिया भर में है। लगभग हर एक घर में इसे गुडलक के लिए रखा जाता है, और साथ ही सजावट के लिए भी। इसके अलावा होटल, रेस्टुरेंट, बैंक, ऑफिसेस, और सभी कमर्सिअल जगहों पर सजावट के लिए इस पौधे को उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा ये सबसे ज्यादा दिया जाने वाला गिफ्ट आइटम (Gift Items) भी है, जिसे लोग वैलेंटाइन या क्रिसमस में गिफ्ट के तौर पर देते है। 

इसका मतलब की इस पौधे का पुरे दुनिया में मांग है। तो आप अपना खुद का एक शॉप खोल कर इसे बेच सकते है। साथ ही ऑनलाइन इ-कॉमर्स (Online E-Commerce) प्लेटफार्म खोल सकते है, जिससे की पूरी दुनिया से आपके पास आर्डर आ सके। वेबसाइट और YouTube Videos बना कर भी आप कस्टमर ला सकते है। फेसबुक और गूगल पर प्रमोशन कर के भी आप इसकी बिक्री कर सकते है। 

जितना ज्यादा आप इस पौधे की बिक्री करेंगे, मुनाफा उतना ज्यादा होगा। यह बिज़नेस थोड़ा समय लेता है, लेकिन महीने में 4 से 5 लाख तक कमाने वाला यह सबसे अच्छा बिज़नेस (Best Business Ideas) है।      

तो दोस्तों अगर आपको ये बोन्साई पौधे के बिज़नेस का आईडिया (Bonsai Plant Business Idea) पसंद आया तो आप भी इस छोटे बिज़नेस (Small Business) को शुरू कर के लाखों का मुनाफा कमा सकते है। बाकि ऐसे ही नई बिज़नेस आइडियाज (New Business Ideas) के लिए आप इस वेबसाइट पर Visit करते रहे। 

Leave a Reply