You are currently viewing स्वयं सहायता समूह सदस्य बनने के मुख्य बिंदु | Self Help Group SHG Kya Hai

स्वयं सहायता समूह सदस्य बनने के मुख्य बिंदु | Self Help Group SHG Kya Hai

Self Help Group SHG Kya Hai

Self Help Group SHG Kya Hai:सेल्फ हेल्प ग्रुप SHG आपस में अपनापन रखने वाले एक समान अति सूक्ष्म व्यवसाय एवं उद्यम चलाने वाले गरीब लोगों का एक ऐसा समूह है! जो अपनी आमदनी से सुविधाजनक तरीके से कुछ बचत करते है! जमा इस छोटी-छोटी बचत को समूह के सम्मिलित फण्ड में शामिल करते रहते है! और उसे समूह के ही सदस्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से समूह की शर्तों एवं तय ब्याज, अवधि पर दिए जाने लिए आपस में सहमत होते है! यानी समूह के सदस्य अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा प्रति माह समूह में जमा करते है! जमा राशि में से ही जरूरतमंद सदस्य को समूह की शर्तों पर कर्ज दिया जाता है!

स्वयं सहायता समूह सदस्य बनने के मुख्य बिंदु

  • गरीब महिला या गरीबी रेखा से नीचे परिवार की महिलाओं को समूह में शामिल किया जाता है!
  • समूह में शामिल होने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए! शामिल सदस्य महिला को NRLM shg हेतु चिन्हित होना चाहिए!
  • समूह के सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह कुछ राशि जमा की जाती है! इसीलिए इसके लिए ऐसे सदस्यों का होना जरूरी है! जो समूह सदस्यों की सहमति से निर्धारित न्यूनतम राशि जमा करने में सक्षम होनी चाहिए! जिससे व मासिक अंशदान कर सकें!
  • nrlm shg के लिए ऐसी महिलाओं को शामिल किया जायेगा! जो जरूरत पढ़ने पर सामूहिक कार्य करने के लिए इच्छुक हो!
  • शामिल महिला सदस्य को समय पर होने वाली समूह की बैठक में शामिल होने के लिए समय देना चाहिए!
  • समूह में 10 से 20 महिला सदस्य होनी चाहिए!
  • स्वयं सहायता समूह को दिया जाने वाला ऋण प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है! बैंक nrlm project के तहत दिए गए ऋण को जब आगे रिपोर्ट करता है! तो आगे कॉलम में SHG को दिया गया ऋण दर्शा देते है!

समूह को बैंक ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले nrlm की Official Website https://nrlm.gov.in/ पर जाना होता है!
  • NRLM Official Website के होम पेज पर आने के बाद आपको Quick Link Option मिलेगा! आपको इस पर क्लिक करना है!
  • Click करने के बाद आपको Option की एक List दिखाई देगी!
  • यहाँ पर आपको SHG Bank Loan ऑप्शन पर क्लिक करना है!
  • अब आपके सामने shg bank loan का डेशबोर्ड खुल जायेगा!
  • Bank Loan के Dashboard पर आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे! आपको यहाँ पर Login Option पर क्लिक करना है!
  • अब Login करने के ब्लॉक /  तहसील से प्राप्त अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें!
  • User Id Password डालने के बाद आप Login कर पायेंगे! आपको यहाँ पर New Application ऑप्शन को चुनना है!
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा! मांगी गयी सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें व उसके बाद Submit कर दें!

इस प्रकार आपके SHG Bank Loan आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी! इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म बैंक के पास जायेगा! बैंक भी इसी तरह User Id व Password दर्ज कर समूह के ये आवेदन फॉर्म देख पाएंगे! अगर बैंक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाती है! तो Bank द्वारा Group का ऋण स्वीकृत कर दिया जाता है!

Leave a Reply