पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं | How to get Punjab Birth Certificate Online?

Punjab Birth Certificate Online Apply 2022 : आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि घर बैठे पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं, क्योंकि आप जानते हैं जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसकी जरूरत हमें कई जगह देखने को मिलती है| इसलिए अगर आप पंजाब के निवासी हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िएगा| क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर आप पंजाब जन्म प्रमाण पत्र के बारे में पूरी जानकारी जैसे, आवेदन प्रक्रिया, पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेज, पात्रता, Punjab Birth Certificate का लाभ आदि विस्तार से पा सकते हैं|

Table of Contents

पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट क्या होता है? | What is Punjab Birth Certificate?

Punjab Birth Certificate एक प्रकार का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है| जिसमें व्यक्ति का नाम, व्यक्ति का जन्म तारीख, व्यक्ति की फोटो, जन्म स्थान, माता पिता का नाम आदि जानकारी दी गई होती है| सभी राज्य सरकार द्वारा अपने नागरिकों के लिए Janm Praman Patra Online Apply करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए गए हैं| उसी प्रकार पंजाब सरकार ने भी Punjab Birth Certificate Apply करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लांच की है| इस पोर्टल पर जाकर कोई भी पंजाब का नागरिक जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करके अपना जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकता है|

बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के भीतर माता-पिता को अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए| क्योंकि अगर 21 दिन के बाद आप बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो इसके लिए आपको शुल्क देना पड़ेगा| पहले नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक और तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी होती थी| इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू की है| अब पंजाब का कोई भी नागरिक घर बैठे Online Punjab Janm Praman Patra Apply कर सकता है| अप्लाई करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में हम आगे जानेंगे|

Punjab Birth Certificate Apply 2022 (Highlight)

आर्टिकल का नामपंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
राज्यपंजाब
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यबच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/आफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटesewa.punjab.gov.in

पंजाब जन्म प्रमाण पत्र का लाभ | Benefits of Punjab Birth Certificate

दोस्तों अगर आप Punjab Birth Certificate 2022 बनवा लेते हैं तो इसका निम्नलिखित लाभ है, और कई महत्वपूर्ण कार्यों में पंजाब जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है|

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • पहचान पत्र बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • स्कूल कॉलेज में दाखिला लेते समय जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|
  • मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है|

पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Punjab Birth Certificate Online Apply करते समय आपको नीचे दी गई सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना पड़ेगा|

1.Punjab Janm Praman Patra Apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल पोर्टल – Punjab e District Online Portal पर जाना होगा| 👇

SakshiEpaper.in

2.होम पेज पर आने के बाद आपको “Online Services” का आप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है|

3.इसके बाद आपके सामने “Department of Health And Family Welfare” का आप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर देना है|

4.क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प दिखाई देगा, १.Issuance of Birth Certificate (Rural Areas) २. Issuance of Birth Certificate (Urban Areas)

5.अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं, तो आपको 1 नंबर पर और अगर आप शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं, तो आपको 2 नंबर पर क्लिक कर देना हैं|

6.इसके बाद आपके सामने Punjab Birth Certificate Application Form खुल जाएगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर के Sumbit बटन पर क्लिक कर देना है|

7.क्लिक करते ही आपको Application No. मिल जाता है, जिसके माध्यम से Punjab Janm Praman Patra Application Status Check कर सकते हैं|

Punjab Birth Certificate Apply 2022 के लिए दस्तावेज

अगर आप पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|

  • जिस व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करना है उसकी जन्मतिथि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • व्यक्ति के जन्म स्थान का पता
  • माता पिता का व्यवसाय और एड्रेस
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • अस्पताल में जन्म होने पर बच्चे का अस्पताल की जन्म रिपोर्ट
  • शपथ पत्र

पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रता

अगर आप Punjab Birth Certificate Apply 2022 करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास नीचे दी गई निम्न पात्रताएं होनी चाहिए|

  • पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति पंजाब का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन के समय लगने वाले सभी दस्तावेज पंजाब के होने चाहिए|
  • ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले दोनों जगह के नागरिक पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • Punjab Janm Praman Patra आफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है, इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है|
  • वहां से पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट पीडीएफ फार्म डाउनलोड कर लेना है, उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है|
  • इसके बाद Punjab Birth Certificate Application Form को ले जाकर अपने नजदीकी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा कर देना है|
  • आपके आवेदन फार्म तथा दस्तावेजों की जांच की जाएगी, आवेदन अप्रूव होने पर आपका पंजाब जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा|

Https eSewa Punjab gov in ट्रेक स्टेटस बर्थ सर्टिफिकेट

1.Punjab Janm Praman Patra Online Apply करने के बाद अगर आप Punjab Birth Certificate Application Status Check करना चाहते हैं, तो आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

SakshiEpaper.in

2.यहां पर आपको Status Tracker में Application Number भरकर Go पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके सामने बर्थ सर्टिफिकेट चेक ऑनलाइन पंजाब की जानकारी खुल जाएगा|

Online Application Form Download कैसे करें?

1.पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है|

SakshiEpaper.in

2.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीन लाइन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

3.यहां पर आपको SERVICES के अंदर दिखाई दे रहे तीर के सामने Forms पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

SakshiEpaper.in

4.यहां से आप Punjab Birth Certificate PDF Form Download कर सकते हैं, इसके अलावा अन्य पीडीएफ फार्म भी डाउनलोड कर सकते हैं|

पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट पंजीकरण का उद्देश्य

  • पहचान पत्र, पासपोर्ट, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है, इसलिए Punjab Janm Praman Patra 2022 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है|
  • धोखाधड़ी एवं जाली जन्म प्रमाण पत्र पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की गई है|
  • सभी राज्यों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने की अलग-अलग वेबसाइट उपलब्ध है, जहां से आप घर बैठे Online Birth Certificate Apply कर सकते हैं|
  • पंजाब सरकार द्वारा कम शुल्क में बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा देना, ताकि प्रदेश में रहने वाले गरीब व्यक्ति इसका लाभ उठा सके|
  • पहले राज्य के अधिकारियों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से काफी ज्यादा पैसे वसूले जाते थे, यही सब धोखाधड़ी को खत्म करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की गई है|
  • ऑफिशियल वेबसाइट शुरू होने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी|
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग दोनों Punjab Birth Certificate Apply कर सकते हैं|

जन्म प्रमाण पत्र हेल्पलाइन नंबर Punjab 2022

Address : Plot No. D-241, Industrial Area, Phase – 8B, Sector – 74, Mohali – 160071

Email ID : complaint[dot]sewakendra[at]gmail[dot]com

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Punjab Birth Certificate Apply 2022 करने की पूरी प्रक्रिया बताई हुई हैं| आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से पंजाब जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| और अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही हैं, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|

FAQ

Q1.Punjab Birth Certificate Apply करने की बेबसाइट क्या है?

Ans. पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट : https://esewa.punjab.gov.in/

Q2. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या चाहिए?

Ans. Birth Certificate Banvane के लिए बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बच्चे के अस्पताल से जुड़े दस्तावेज आदि होना चाहिए|

Q3.1 साल के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

बच्चा चाहे 1 साल का हो या किसी भी व्यक्ति का Birth Certificate Apply करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल को पढ़कर जान सकते हैं|

Q4.बर्थ सर्टिफिकेट कहां से बनता है?

ग्रामीण क्षेत्रों में तालुका स्तर पर तहसीलदार तथा ग्राम स्तर पर प्राधिकरण ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट बनाया जाता है| वहीं पर शहरी क्षेत्रों में नगर निगम/नगर परिषद द्वारा Punjab Birth Certificate बनाया जाता है|

Q5.बर्थ सर्टिफिकेट कितने दिन में बनता है?

Ans. बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर माता-पिता को जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना चाहिए| आवेदन करने के उपरांत 2 हफ्ते के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है|

Q6.क्या जन्म प्रमाण पत्र में नाम चेंज हो सकता है?

Ans. जी हां, अगर जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, किसी प्रकार की कोई गलती है, तो आप इस प्रमाण पत्र में संशोधन करा सकते हैं|

Leave a Reply