You are currently viewing Blogger Blog में Custom Domain Add कैसे करे?

Blogger Blog में Custom Domain Add कैसे करे?

इन्टरनेट की दुनियाँ में अपने blogger ब्लॉग की पहचान बनाने के लिए blogger me custom domain name add kaise kare? आपको पता होनी चाहिए है। इसलिए आज हमलोग सीखेगे की how to add domain name in blogger?

Blogger.com गूगल का एक ऐसा platform है। जहाँ आप Free में ब्लॉग बनाकर बहुत ही आसानी से Google से ऑनलाइन Paise कमा सकते है। लेकिन यहाँ हमे जो free Domain मिलता है। वह sub-Domain होता है। इसी कारण ब्लॉगर पर free blog की URL blogspot.com के साथ आती है।

ऐसे में आपको अपने blogger blog में एक Custom domain add करना बहुत जरुरी हो जाता है। आप godaddy या bigrock कही से भी Custom domain name buy करके blogger में ऐड कर सकते है।

Blogger में custom domain name add करने के बाद लोग आपके ब्लॉग को एक प्रोफेसनल website की दृष्टिकोण से देखेगे। जिसके कारण लोग आपके blog को पसंद करेगे और ब्लॉग की traffic भी increase हो जाएगी। चलिए blogger me domain name add kaise kare? जान लेते है।

Blogger Me Custom Domain Add Kaise Kare?

ब्लॉगर में domain name add करना काफी सरल है। बस आपने जो domain buy किया है। वह active condition में होना चाहिए। Blogger में अपना domain add करके की पूरी जानकरी स्टेप वाएज निचे बताई गयी है।

स्टेप 1 : Custom Domain Add करे

  1. सबसे पहले आप अपने gmail account से blogger.com में लॉग इन हो जाए।
  2. अब आप blogger dashboard पर दिख रहे “Setting” पर क्लिक करे। फिर Publishing के निचे Custom Domain के आप्शन पर क्लिक करे।
SakshiEpaper.in
  1. Custom Domain पर क्लिक करते ही एक पॉप विंडो ओपन हो जाएगी। यहाँ आपको अपना custom domain name add करना है। निचे की स्क्रीनशॉट देखकर समझ सकते है।
SakshiEpaper.in
  1. यहाँ आपके domain का url www.yourdomainname.com के formate में होना चाहिए। अपना domain name enter करके “Save” के बटन के क्लिक करे।
  1. आप जैसे ही आप Save करगे, आपके सामने एक error message आ जाएगा। Error Message को आप निचे पढ़कर समझ सकते है।
SakshiEpaper.in

इसका मतलब यह हुवा की आपके Domain का DNS blogger से set नहीं है। यहाँ आपके लिए 2 CNAMEs के records दिए गए है। इन CNAMEs के records को आपने जहाँ से अपना domain buy किया है। वहाँ जाकर Add करके save कर देना है।

स्टेप 2 : DNS Verify करे

यहाँ हमलोग Godaddy के website पर जाकर CNAME Add करना सीखेगे। आप इसी तरह बाकि दुसरे domain प्रोवाइड करने वाली कंपनी के साईट पर जाकर CNAME Add कर सकते है।

SakshiEpaper.in
  1. सबसे पहले godaddy.com की साईट पर जाकर अपने account में लॉग इन हो जाए।
  2. लॉग इन होने के बाद आप अपने Profile पर क्लिक करके “My Products” को select कीजिए।
  3. अब आप Domain Name के आगे लिखे “Manage All” पर क्लिक करे।
  4. आप जिस domain में CNAME Add करना चाहते है। उसके आगे दिख रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करके Manage DNS को select करे।
  5. इस DNS Management page में आपको निचे दिख रहे Add के बटन पर क्लिक करना है। आप चाहे तो पहले वाले CNAME को भी Edit करके change कर सकते है। निचे की स्क्रीनशॉट देखकर समझ सकते है।
  6. यहाँ आपको Type में CNAME सेलेक्ट करना है। फिर blogger पर domain add करते समय आपको जो 2 CNAMEs के records मिले थे। उनमे से पहले वाले CNAMEs के records को वहां से copy करके यहाँ Add करे। आप निचे के स्क्रीनशॉट देखकर अच्छे से समझ सकते है।
  7. इसी तरह आप फिर से Add के बटन पर क्लिक करके दुरसे वाले CNAME को भी वहां से copy करके यहाँ ऐड कर दे। आप निचे का स्क्रीनशॉट देख सकते है।

फाइनली आपने DNS Setup करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब आप बिना किसी error के अपना domain blogger में add कर सकते है।

स्टेप 3 : Redirect Domain को Enable करे

  1. Blogger.com पर वापस आकर, आपने जो doman name enter किया था। उसे Save कर दे।
  2. अब आप निचे दिख रहे Redirect Domain के आप्शन को Enable कर दे। निचे के स्क्रीनशॉट को देखकर समझ सकते है।

Redirect Domain को Enable कर देने के बाद आपका domain address “www के साथ” और “बिना www के” भी open होगा। आप चाहे तो चेक करके देख सकते है। Blogger Blog की Advance SEO कैसे करे? जानने के लिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते है।

Blogger में Custom Domain इस्तमाल करने के क्या फायदे है?

  1. किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए Custom Domain एक brand name की तरह काम करता है।
  2. यह आपके ब्लॉग को professional look प्रदान करता है।
  3. आपके साईट पर आने वाले visitors को आपके Blog का नाम याद रखने में काफी आसानी होती है।
  4. इससे Users आपके website पर विश्वास करने लगते है।
  5. आप custom domain की मदद से अपने जरुरत के अनुसार उसका sub-domain बना सकते हैं।

जैसे की:

service.yourdomainname.com
education.hindimenotes.in

  1. इसके अलवा आप अपने custom domain से professional email id भी बना सकते हैं।

जैसे की :

[email protected]
[email protected]

  1. Search Engine में अपने ब्लॉग या वेबसाइट को Rank करना आसान हो जाता है। क्योंकि Google जैसे सर्च इंजन custom domain या top level domain को ही ज्यादा preference देते हैं।
  2. SEO (Search engine optimization) करना काफी सरल हो जाता है। आप SEO क्या है और अपने ब्लॉग के लिए seo कैसे करे? की पूरी विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ सकते है।
  3. Google Adsense से approval पाने के chances काफी बढ़ जाते है।
  4. आपके blog या website की Alexa Ranking जल्दी increase होती है।

मुझे पूर्ण विश्वास है की आपको मेरी यह आर्टिकल Blogger me domain kaise add kare की जानकरी जरुर पसंद आई होगी। मैंने पूरी कोशिश की है अपने पाठकों को blogger me custom domain name add kaise kare? की पूरी जानकारी प्रदान करने की, ताकि आपको internet पर इस सन्दर्भ में जानकारी खोज ने में ज्यादा समय बर्बाद ना करना पड़े।

आप इस तरह बहुत ही आसानी से blogger में custom domain name add कर सकते है। अगर आपके मन में इस लेख को लेकर अभी भी कोई सवाल या doubts हैं। तो आप नीचे comments करके जरुर बताए।

यदि आपको Blogger Blog में Custom Domain Add कैसे करे? की जानकरी पसंद आयी हो या इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो। तो आप अपनी खुशी जाहिर करने के लिए इस पोस्ट को Social Media साइट्स पर share कर सकते है।

Leave a Reply