कृषि आधारित ये व्यापार कर के कमाए लाखों का मुनाफा | Agriculture Business Ideas in Hindi

Agriculture Business Ideas in Hindi: भारत में लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर करती है। और भारत की अर्थव्यवस्था में भी कृषि का बहुत अहम् भूमिका है। लेकिन हमारे यहाँ किसानों में आज भी 90% किसान सिर्फ पारम्परिक खेती कर के ही अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सिर्फ धन, गेहूं, सरसो, चना जैसे सीजनल खेती करते है जिसका उचित मूल्य भी उन्हें बाजार में नहीं मिलता है। और किसान इतने सालों से यही खेती करता आ रहा है। और उचित मूल्य न मिलने के कारण आजतक गरीब ही है, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 

लेकिन आप इन पारम्परिक खेती छोड़ कर नई तरह की खेती जिसे हॉर्टिकल्चर कहते है, अगर वो करते है तो आपको इतना मुनाफा होगा की आप सोच भी नहीं सकते। अगर आप किसान है और आपके पास जमीन है तो आप धन, गेहूं के अलावा फूल, फल, सब्जियां, बांस, मसाला इत्यादि चीज़ों की खेती कर के काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। क्युकी इन सभी चीज़ो की कीमत बाजार में बहुत ज्यादा होती है। 

आप भी खेती में इनसभी चीज़ो को ऊगा कर इसका एक अच्छा मुनाफा देने वाला बिज़नेस भी तैयार कर सकते है। 

तो अगर आप एक किसान है और ये जानना चाहते है की धान, गेहूं के अलावा और कौन कौन सी खेती कर के आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है तथा इससे एक अच्छा मुनाफा देने वाला व्यापार में तब्दील कर सकते है तो ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। इस पोस्ट में आपको उनसभी खेती के बारे में बताऊंगा जिसे आप आसानी से कर सकते है।   

कृषि आधारित व्यापार क्यों करे (Why we should do Agriculture Business?)

हमारे देश में कृषि इतने बड़े स्तर पर किये जाने के बावजूद भी अभी तक पिछड़ा है। न तो इसमें अभी तक नई तकनीक का विकास हुआ है, न ही युवा इसमें रूचि लेते है। क्युकी ये काफी मेहनत वाला काम है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो में युवा का और कंपनियों का रूचि कृषि की तरफ बढ़ा है। क्युकी कृषि एक ऐसा छेत्र है जिसमे अभी बहुत सारी चीज़ों का विकास होना बाकि है। और जो इसमें पहले कदम रखेगा वो उतना ज्यादा सफल होगा। बड़े बड़े कंपनी भी इसमें हाथ आजमाने लगी है। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, प्रोसेसिंग हब इस तरह की चीज़ों का विकास होना शुरू हो चूका है। 

ऐसे में अगर आप अगर कृषि के छेत्र में अगर व्यापार करते है। प्राकृतिक चीज़ो का उत्पादन तथा खरीद बिक्री बाजार में करते है। बाजार के मांग के हिसाब से , या फिर कंपनियों के मांग के हिसाब से अगर आप उन सभी चीज़ो का उत्पादन खेती कर के करते है और उन्हें उचित मूल्य पर बेचते है तो सोचिये कितना मुनाफा होगा। इसीलिए कृषि में व्यापार करना आज के तारिक में सबसे अच्छा फैशला है, उसके साथ ही हर एक युवा को भी इस छेत्र में ध्यान देना आवश्यक है। तभी हमारा विकाश संभव है।    

कृषि पर आधारित  बिज़नेस  आइडियाज (Agriculture Business Ideas List)

फल की खेती का बिज़नेस (Fruit Farming Business ideas)

कृषि पर आधारित बिज़नेस (Agriculture Business Ideas) में फल की खेती सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला बिज़नेस है। हमारा भारत हर साल 4,971 करोड़ के फल का सिर्फ निर्यात बहार के देशों में करता है (Source)। तो सोच सकते है की इसका कितना ज्यादा बड़ा बाजार है। और फलों की कीमत बाजार में कितनी महँगी है, ये आपको पता ही होगा। 

तो अगर आपके पास जमींन है तो आप केला, पपीता, आम, अमरुद, लीची, अंगूर, अनानास, संतरा  इत्यादि फलों की खेती कर के महीने का लाखों में मुनाफा कमा सकते है। क्युकी इनसभी फलों का एक बहुत बड़ा हिस्सा इंडिया से बहार के देशो में निर्यात होता है। और बाजार में इसकी मांग पुरे साल बानी रहती है। 

इन फलों की खेती को ही हॉर्टिकल्चर फार्मिंग (Horticulture Farming) बोलते है। इसे करना भी काफी आसान होता है। और इसको बेचने के लिए भी आपको आसानी से बाजार मिल जाता है। मंडी में , बड़े बड़े व्यापारी के पास, बड़े बड़े जूस कम्पनीज में आप इसे आसानी से बेच सकते है। और काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है। ये आपको हर साल लाखों का मुनाफा देता है।      

सब्जियों की खेती का व्यापार (Vegetable Farming Business Ideas)

कृषि पर आधारित व्यापार (Agriculture Business Ideas) में सब्जियों की खेती भी आपको बहुत ज्यादा मुनाफा देता है। हमारे भारत से हर साल लगभग 4,969 करोड़ के सब्जियों का निर्यात बहार के देशों में होता है। इसके अलावा अपने देश में भी रोजाना सब्जियों की खपत कीटंजी ज्यादा है आप खुद सोच सकते है। लगभग हर घर में सब्जी बनती ही है और मंडियों में और सभी बाजार में दिन भर के लगे भीड़ देख कर आप समझ ही सकते है। 

तो ऐसे में अगर आप किसान है और खेती करते है, तो सब्जियों की खेती आपको बहुत ज्यादा मुनाफा दे सकती है। और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करना होता है। बस सब्जी लगा दो और हर 3 दिन पर पानी और समय समय पर दवाइयों का छिड़काव करते रहे। 

सब्जियों में आलू, टमाटर, प्यार, मिर्ची, धनिया और बाकि सभी तरह की सब्जियां आप ऊगा सकते है। और इसे तो आप सीधे बाजार में उपभोक्ता को बेच सकते है। खुद का सब्जी का दुकान लगा सकते है। 

तो किसान के लिए पारम्परिक खेती के अलावा सब्जी की खेती काफी मुनाफा देता है। और अगर आप इसे अपना रोज का एक व्यापार बना लेते है तो महीने का लाखों रूपये कमा सकते है।      

फूलों की खेती का व्यापार (Flower Farming Business Ideas) 

कृषि पर आधारित खेती (Agriculture Business Ideas) में फूलों की खेती का व्यापार भी बहुत ज्यादा मुनाफा देता है। फूलों का उपयोग आज हर जगह सदियों में, सजावट में, मंदिरों में, बुकेह बनाने में इसके अलावा बहुत सारे सौंदर्य पदार्थ जैसे साबुन, तेल, शैम्पू, इत्र इत्यादि चीज़ों में होता है। तो इसलिए इसका व्यापार करना आपके लिए बहुत ज्यादा फयदेमंद है। और इसकी मांग भी बाजारों में, बड़ी बड़ी कंपनियों में हमेशा बानी रहती है। 

बाजार में फूलों की कीमत बहुत ज्यादा होती है। तो ऐसे में आप इस बात का पता लगा सकते है की कौन से फूल कितने ज्यादा दाम में बिक रहे है। और उसके हिसाब से आप उनकी खेती कर सकते है। फूलों में सबसे ज्याद मांग गुलाब की, गेंदा के फूलों की, कमल की और भी बहुत सारे फूलों की होती है। इसके अलावा आप तरह तरह के फूलों की नर्सरी भी तैयार कर के बेच सके है, इसकी मांग भी बहुत ज्यादा होती है और एक एक पौधा काफी महंगा बिकता है। फूलों के बिज़नेस से भी आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है। ये बिज़नेस भी आपको लाखों का मुनाफा देता है। 

बांस की खेती का बिज़नेस (Bamboo Farming Business Ideas)      

कृषि आधारित व्यापर(Agriculture Business Ideas) में बांस भी काफी मुनाफा देने वाला बिज़नेस है। बांस का उपयोग बहुत सारे चीज़ों में होता है। जैसे की बांस का घर, बांस का बोतल, भवन निर्माण कार्य में, हाथ वाला पंखा और भी बहुत सारी चीज़ों का निर्माण होता है। इसके साथ बांस को बहुत सारे लोग खाने में उपयोग करते है। बांस से बंबू शूट(Bamboo Shoot) भी मिलता है जो की बहुत से लोग काफी खाने में पसंद करते है, इसका आचार भी बनता है।

हमरे भारत  के उत्तर पूर्वी इलाके में बांस की खेती बहुत ज्यादा होती है और उनकी आय भी इसपर निर्भर करती है। साथ ही वो बांस से बहुत से ऐसे रचनात्मक चीज़ बनाने है जो बाजार में मिलना असंभव है। 

इसीलिए बांस की खेती करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर आप बांस उगते है तो आप इसे बाजार में आसानी से बेच सकते है। इसकी कीमत भी महँगी होती है। बांस उगने में थोड़ा समय लगता है लेकिन जब ये जमीन से निकलता है तो काफी तेजी से बढ़ता है। एक सप्ताह में ही 10 फिट से ऊपर चला जाता है। तो अगर आप चाहे तो थोड़े से जमीन में बांस की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकते है।  

मधुमक्खी पालन का व्यापार (Beekeeping Business ideas)

मधुमक्खी पालन का व्यापार काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। क्युकी बाजार में शहद की मांग काफी ज्यादा बनी रहती है। सभी लोग प्राकृतिक तरीके से निकले हुए शहद को खाना ज्यादा पसंद करते है। बाकि बाजार में तो शहद के नाम पर सिर्फ नकली चीज़े मिलती है। इसीलिए प्राकृतिक शहद की कीमत बहुत महँगी होती है। 300 रूपये प्रति किलो शहद बिकता है।

शहद बहुत ज्यादा ही स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ है। प्राकृतिक शहद बहुत सारी चीज़ो में उपयोग होता है, जैसे की सौंदर्य पदार्थ में, साबुन, शैम्पू, खाने के विभिन्न प्रकार के वस्तुए, शहद की बहुत प्रकार की फ़ास्ट फ़ूड भी बनते है। इसे आप सीधे बाजार में बेच सकते है। 

शहद के लिए आपको मधुमखियों का पालन करना होता है। जिसके लिए आप लकड़ी की बानी पेटियों का उपयोग कर सकते है। बाकि आपको कितना ज्यादा उत्पादन करना है ये आपके ऊपर निर्भर करता है। बाकि मधुमखियों को बुलाने के लिए आपको रानी मधुमखी को बस हर एक पेटी में रखना है। ये आप किसी भी नजदीकी मधुमखी पालन करने वाले किसान से या बाजार में बी कीपिंग सेंटर में जाकर खरीद सकते है।  ये एक बहुत ही ज्यादा मुनाफा देना वाला अनोखा व्यापार है। 

यह कुछ ऐसे कृषि पर आधारित व्यापार है जो आपको काफी अच्छा मुनाफा देते है। और इन्हे कर के आप आसानी से महीने का लाखो रूपये तक कमा सकते है।

      

Leave a Reply