You are currently viewing मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता (बस और ट्रेन की पूरी जानकारी)

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता (बस और ट्रेन की पूरी जानकारी)

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर स्थित है| मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की कई विशेषताएं हैं, यहीं पर प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की प्रतिमा भी है| जो भक्तजन ऊपरी प्रेत बाधाओं से परेशान रहते हैं, वे मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने जाते हैं| अगर आप भी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने की सोच रहे है| लेकिन आपको मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता नहीं पता है, तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ना चाहिए| क्योंकि आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Mehandipur Balaji Jane Ka Rasta पूरा विस्तार से बताने वाला हूं| कि आप कैसे बस अथवा ट्रेन द्वारा मेहंदीपुर बालाजी धाम जा सकते हैं| इसके अलावा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचने के बाद आपके रुकने की व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था, आदि के बारे में बताने वाला हूं|

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता | Mehandipur Balaji Jane Ka Rasta

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर अगर आप जाना चाहते हैं, तो आप यहां 3 तरीके से जा सकते हैं| बस द्वारा, ट्रेन द्वारा, हवाई जहाज द्वारा

बस द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता

अगर आप बस द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने की सोच रहे है, तो आपको अपने Near Bus Station पर जाना होगा| वहां से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान का टिकट कटाना होगा| वह बस आपको लाकर Mehandipur Balaji धाम उतार देगी| अगर आपके नजदीकी बस स्टेशन से बस सीधे मेहंदीपुर बालाजी ना जाती हो| तो आपको अपने नजदीकी बस स्टेशन से दौसा जिले के लिए टिकट लेना होगा| दौसा जिला राजस्थान बस स्टेशन पर आने के बाद आपको दूसरी बस पकड़नी होगी, जिन श्रद्धालुओं का घर मेहंदीपुर बालाजी धाम से कुछ घंटों की दूरी पर है, उन्हें बस द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाना चाहिए| क्योंकि वे बड़े आराम से 3-4 घंटे में बस द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा सकते हैं|

मेहंदीपुर बालाजी जाने का ट्रेन का रास्ता

अगर आप ट्रेन द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने की सोच रहे हैं, तो प्रत्येक शहरों से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए अलग-अलग ट्रेन चलती है| मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने के लिए सबसे नजदीकी Railway station Bandikui है| जब आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने के लिए Tiket कटाते हैं| तो आपको Bandikui Railway Station Rajasthan के लिए टिकट कटाना चाहिए|

बांदीकुई रेलवे स्टेशन से Mehandipur Balaji Mandir Ki Duri 34 किलोमीटर है| बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब आप स्टेशन से बाहर निकलते हैं, तो आपको वहीं पर मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने के लिए टेंपो, बस आदि मिल जाता है| जो आपको ₹50 प्रति व्यक्ति किराया लेकर लगभग आधे घंटे में मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा देता है|

हवाई जहाज द्वारा Mehandipur Balaji Jane Ka Rasta

अगर आप हवाई जहाज द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने की सोच रहे हैं, तो आपको मेहदीपुर बालाजी धाम से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा “जयपुर हवाई अड्डा” के लिए टिकट कटाना होगा| Jaipur International Airport पहुंचने के बाद जब आप बाहर आएंगे, तो आपको टैक्सी मिल जाएगी, जिससे आप Mehandipur Balaji Mandir आ सकते हैं|

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास ठहरने की व्यवस्था

जब आप मेहंदीपुर बालाजी मंदिर धाम पहुंच जाते हैं, तो आपको किसी Hotal में कमरा किराए पर लेकर रुकना पड़ता है| किराए का कमरा लेने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि किराए पर कमरा देने वाले लोग रास्ते में ही चिल्लाते रहते हैं| किराए पर कमरा लेने के लिए आपको पहले जाकर किराए का कमरा देख लेना चाहिए| कमरे में लाइट पंखे की व्यवस्था कैसी है| कमरे में साफ सफाई की व्यवस्था कैसी है| कमरे में नहाने और धोने के लिए पानी की व्यवस्था कैसी है| इसके अलावा कमरे का एक रात का किराया कितना है| आदि जानकारी पाने के बाद अगर आपको सही लगे तो आपको Room Rent पर ले लेना चाहिए|

इसके अलावा अगर आपको कमरा पसंद नहीं आता है तो वहां पर दूसरे होटल में जाकर कमरा देख सकते हैं| कमरा में ठहरने के लिए होटल मालिकों के अपनी अलग अलग नियम होते हैं| कुछ होटल मालिकों के अनुसार एक रात के लिए सामान्य कमरे का किराया 500 से 600 वसूल लेते हैं| उस कमरे में चाहे जितने लोग ठहरे| जबकि कुछ होटल मालिक एक कमरे में 4 लोग से ज्यादा रुकने नहीं देते हैं| अगर आप एसी रूम वाले अच्छी क्वालिटी का कमरा देखते हैं, तो आपको एक रात का एक कमरे का किराया 1000 रुपए से 1500 रुपए देना पड़ सकता है|

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास खाने की व्यवस्था

Mehandipur Balaji Mandir Dham धाम पहुंचने के बाद आपको खाने की व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है| क्योंकि आप जानते हैं मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु भोजन में लहसुन प्याज नहीं खाते हैं| और इसी बात का ध्यान रखते हुए मेहंदीपुर बालाजी धाम के आसपास सभी होटलों और छोटे ढाबों पर आपको बिना लहसुन प्याज का भोजन मिल जाएगा| यानी आप यहां पर बेझिझक किसी भी होटल अथवा ढाबे पर भोजन कर सकते हैं| अगर हम भोजन की बात करें तो यहां पर ऐसे बहुत से होटल हैं, जहां पर आपको 60 रुपए में भरपेट भोजन कराया जाता है| भोजन में आपको दो प्रकार की सब्जी, दाल, रोटी, सलाद, अचार आदि मिलता है|

FAQ

1.मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना पड़ता है?

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर Rajasthan जाने के लिए आपको मेहंदीपुर धाम से सबसे नजदीकी स्टेशन बांदीकुई पर उतरना पड़ेगा| स्टेशन से बाहर निकलने पर आपको मेहंदीपुर बालाजी धाम जाने के लिए टैक्सी मिल जाएगी|

2.दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कितने घंटे का रास्ता है?

अगर आप आगरा-भरतपुर-दौसा-मेहंदीपुर बालाजी इस रूट से Delhi से Mehandipur Balaji धाम के लिए निकलते हैं| तो आपको मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचने में लगभग 4 घंटे 58 मिनट लगेंगे|

3.जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

JAIPUR से श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की दूरी 299 किलोमीटर है|

4.मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस कहां से मिलेगी?

मेहंदी बालाजी पुर जाने वाली बस मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, गोवर्धन से होते हुए अलवर तक जाती है| इसके अलावा दूसरी बस वृंदावन, मथुरा, भरतपुर से होते हुए मेहंदीपुर बालाजी धाम जाती है|

5.दिल्ली से बालाजी का किराया कितना है?

दिल्ली से बालाजी के लिए जाने वाली Train Kerala Express है, ट्रेन नंबर 12626 है| अगर आप केरला एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा दिल्ली से बालाजी जाने की सोच रहे हैं, तो आपको ₹810 का किराया देना होगा|

6.दौसा से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

Dausa से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर 56.4 KM हैं|

7.बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी कितनी है?

बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी 34 किलोमीटर है|

8.लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

Lucknow से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी 469.3 कि.मी. हैं|

9.आगरा से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

AGRA से Mehandipur Balaji की दूरी 136.7 किलोमीटर है|

10.दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी कितनी है?

अगर आप द्वारका रोड से होते हुए दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी का सफर करते हैं, तो दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी की कुल दूरी 19.5 किलोमीटर है|

11.इंदौर से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?

INDORE से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी 4.6 किलोमीटर है|

12.मेहंदीपुर बालाजी नियरेस्ट रेलवे स्टेशन कौन सा है?

मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बांदीकुई है| BANDIKUI Railway Station (राजस्थान) से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी 34 किलोमीटर है|

13.लखनऊ से बालाजी जाने के लिए कौन सी ट्रेन है?

14865 – मरुधर एक्सप्रेस (Marudhar Express)
19716 – जयपुर एक्सप्रेस (Jaipur Express)

14.भरतपुर से बालाजी की दूरी कितनी है?

अगर आप भरतपुर (राजस्थान) से बस द्वारा मेहंदी बालाजी जाते हैं, तो आपको एक घंटा 24 मिनट का समय लग सकता है| इसके अलावा भरतपुर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की दूरी 83.4 किलोमीटर हैं|

15.कानपुर से बालाजी कितने किलोमीटर है?

कानपुर से मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur Balaji) की दूरी 412 किलोमीटर है|

16.कानपुर से बालाजी जाने के लिए कौन सी ट्रेन हैं?

कानपुर रेलवे जंक्शन से 02:05:00 बजे मरुधर एक्सप्रेस निकलती है, और बांदीकुई रेलवे जंक्शन 10:05:00 बजे पहुंचा देती है| बांदीकुई रेलवे जंक्शन से मेहंदीपुर बालाजी की दूरी 36 किलोमीटर है, जहां आप सवारी करके जा सकते हैं|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने “Mehandipur Balaji Jane Ka Rasta” इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है| आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से Bus द्वारा, Train द्वारा, Aeroplane द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा सकते हैं| इसके अलावा Mehandipur Balaji धाम पहुंचने के बाद ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था आदि के बारे में भी इस आर्टिकल में बताया है| इसके अलावा प्रमुख शहरों से मेहंदीपुर बालाजी धाम की दूरी कितनी है, इसके विषय में भी पूरी जानकारी बताई है| लेकिन फिर भी अगर आपको मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने का रास्ता समझ में नहीं आ रहा है, तो आप Comment करके पूछ सकते हैं|

Leave a Reply