द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi | Career, Caste, Age, Family

Draupadi Murmu Biography in Hindi [ Career, Caste, Age, Family, Husband, son and Daughter, Income, Qualification, Date of Birth, Profession, Political Career, Politics, Awards, Interview, Speech, Rss] द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय [ करियर, जाती, उम्र, परिवार, पति, बीटा, बेटी, आय, शिक्षा, जन्मतिथि, पेशा, राजनीति, अवार्ड्स, भाषण इत्यादि ]

भारत में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव होने वाला है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए उड़ीसा के संताली आदिवासी परिवार से सम्बन्ध रखने वाली द्रौपदी मुर्मू को चयनित किया है। तो इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको द्रौपदी मुर्मू के बारे में उनका पूरा जीवन परिचय बताऊंगा, जिससे आपको अपने 15वें राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी हो जायेगी।   

Table of Contents

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi 

पूरा नाम:द्रौपदी मुर्मू
पिताजी का नाम:बिरांची नारायण टुडू
पेशा: राजनीतिज्ञ
पार्टी:भारतीय जनता पार्टी
जन्म तिथि:20 जून 1958
जन्म स्थान:मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
आयु:64 वर्ष
वजन:74 किलो
लंबाई:5 फिट 4 इंच
जाति:अनुसूचित जनजाति
धर्म:हिंदू
संपत्ति:10 लाख
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी:1997

द्रौपदी मुर्मू का शुरुआती जीवन परिचय (Early Life)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को  उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गाँव में हुआ था। इनके पिता बिरंचि नारायण टुडू एक संथाली आदिवासी समूह से तालुक रखते थे। तो द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी परिवार से आती है। 

हाल ही में बीजेपी ने इनका नाम राष्ट्रपति पद के लिए चयनित किया है। उसके बाद से ही इनके बारे में काफी लोग जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च करने लगे है। इस पोस्ट में आपको वो सारी जानकारी दी गयी है। तो कृपया अंत तक जरूर पढ़े। 

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा ( Draupadi Murmu Education)

द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा इनके गाँव के ही स्कूल में हुई है। लेकिन इन्होने अपनी स्तानक की पढाई करने के लिए भुनेश्वर चली गयी थी। वहां पर इनका एडमिशन रमा देवी महिला कॉलेज में हुआ और वही से इन्होने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। 

द्रौपदी मुर्मू का परिवार ( Draupadi Murmu Family)

वैवाहिक स्थिति:-विधवा 
पति का नाम:-स्व श्याम चरण मुर्मू 
पिता का नाम :-बिरंचि नारायण टुडू
पुत्र :-दो लड़के थे (जिनकी मृत्यु हो चुकी है)
पुत्री :-इतिश्री मुर्मू  

द्रौपदी मुर्मू का करियर (Draupadi Murmu Career)

ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद ये उड़ीसा सरकार के बिजली विभाग में जुइनोर असिस्टेंट के पद पर नौकरी प्राप्त हुई। ये नौकरी उन्होंने साल 1983 तक की फिर किसी कारन से छोड़ दिया। फिर उन्होंने 1994 में रायरंगपुर में स्थित अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर की नौकरी की। ये काम इन्होने 1997 तक जारी रखा फिर वो राजनीति में आ गयी। 

द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक जीवन (Draupadi Murmu Political Career)

  • द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक जीवन की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्होंने स्थानीय चुनाव में पार्षद के पद पर जीत हासिल की। उसी समय वो बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष बनी। 
  • साल 2000 में रायरंगपुर में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 
  • उसके बाद वर्ष 2000 से 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट संभालने का मौका मिला। साल 2002 से 2004 में वो राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने पशुपालन और मत्स्य पालन डिपार्टमेंट को भी संभाला।
  • वर्ष 2007 में मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित भी किया गया था।
  • वर्ष 2002 से लेकर 2009 तक मुर्मू जी भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रही है। 
  • अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही साथ बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर यह वर्ष 2013 से लेकर के 2015 तक रही। 
  • उसके बाद 2015 में इन्हे बीजेपी द्वारा झारखण्ड के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया। और साल 2021 तक इन्होने राज्यपाल पद का कार्यभार संभाला। 
  • द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की सबसे पहली आदिवासी नेता और झारखण्ड की सबसे पहली महिला राज्यपाल थी। 

द्रौपदी मुर्मू का इंटरव्यू (Draupadi Murmu Interview)

द्रौपदी मुर्मू अपने इंटरव्यू में कहती है की वो बहुत ही गरीब परिवार से आती है। उनका मकसद सिर्फ अपने परिवार को नौकरी कर के पलना था। राजनीति के बारे में तो उन्होंने सोचा भी नहीं था। पढाई पूरी होने के बाद जो नौकरी लगी थी वो भी शादी के बाद ससुराल वालों की वजह से छोड़नी पड़ी। मन न लगने की वजह से उन्होंने से आस पास के बच्चों को मुफ्त में पढ़ना शुरू किया। उसके बाद उन्हें समाज सेवा करने का मन में था लिया।

फिर उन्हें वर्ष 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत का चुनाव पहली बार लड़ा और जीत गयी। फिर साल 2000 में उन्हें विधायक का टिकट मिला और वो भी चुनाव जीत कर वो राज्य मंत्री बन गयी। फिर 2009 में पहली बार चुनाव हरने के बाद वो घर वापस आ गयी। इसी बिच उनके बेटे की दुर्घटना में मौत हो गयी जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गयी। फिर 2013 में दूसरे बेटे को और 2014 में पति को भी खो दिया। जिसकी वजह से वो पूरी तरीके से टूट गयी और डिप्रेशन में चली गयी।

वो बिलकुल अकेले पड़ गयी थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मन और अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। और फिर 2015 में उन्हें बीजेपी ने राज्यपाल के रूप में झारखण्ड में नियुक्त किया। 

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोसित होना

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोसित होना लाजमी है। ये सर्वप्रथम एक आदिवासी महिला है जो की अनुसूचित जाती से सम्बन्ध रखती है। साथ ही ये बीजेपी की सरकार में राज्य मंत्री के पड़ पर काफी लम्बे समय तक कार्यभार संभाला है। उसके अलावा ये झारखण्ड राज्य की राज्यपाल रह चुकी है। इन्हे सर्वश्रेठ विधायक के लिए सम्मानित भी किया गया है। इनका जीवन भी काफी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। कहीं न कहीं ये सारी बाते इन्हे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित करने के  लिए काफी है। 

जब से इनके बारे में चर्चा हुई है काफी ज्यादा लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है। साथ ही अगर ये राष्ट्रपति बन जाती है तो भारत की ये दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इनसे पहले प्रतिभा पाटिल जी भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रह चुकी है। 

द्रौपदी मुर्मू को मिला पुरस्कार 

द्रौपदी मुर्मू को साल 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से उड़ीसा विधानसभा के द्वारा सम्मानित किया गया है। 

द्रौपदी मुर्मू की कुल सम्पति (Draupadi Murmu Net Worth)

द्रौपदी मुर्मू की कुल सम्पति अगर देखा जाए तो कुछ भी नहीं है। इतने साल विधायक होने के बाद भी उन्होंने अपने पास कुछ भी नहीं रखा है। न ही कोई चल और अचल सम्पति है। बस घर को चलाने और आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए कुल 10 लाख की सम्पति ही है उनके पास। 

द्रौपदी मुर्मू की जाति(Draupadi Murmu Religion)

संथाली आदिवासी समुदाय

FAQ

Q1. द्रौपदी मुर्मू कौन है ?

Ans:- भाजपा द्वारा भारत के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए घोषित उम्मीदवार, जो की झारखण्ड की राज्यपाल रह चुकी है।

Q2. झारखण्ड की पहली महिला राजयपाल कौन है ?

Ans:- द्रौपदी मुर्मू

Q3. द्रौपदी मुर्मू का जन्म कहाँ हुआ था?

Ans:- उड़ीसा के मयूरभंज गाँव में

Q4. द्रौपदी मुर्मू कहाँ तक पढ़ी है ?

Ans:- स्नातक की डिग्री है उनके पास (BA)

Q5. द्रौपदी मुर्मू के पति कौन है?

Ans:- श्याम चरण मुर्मू

Q6. द्रौपदी मुर्मू की जाति क्या  है ?

Ans:- अनुसूचित जाति (ST)

Leave a Reply