You are currently viewing KGF Full Form In Hindi | KGF का फुल फॉर्म

KGF Full Form In Hindi | KGF का फुल फॉर्म

KGF आपने इस मूवी को जरूर ही देखा होगा, ‌पर क्या आपको पता है मूवी के पीछे की सच्चाई? सच्चाई से मेरा कहने का अर्थ यह है, कि क्या आप जानते हैं कि यह मूवी में जो सोने का खेत दिखाया गया है, वह वास्तव में भारत में मौजूद है। KFG मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित तो नहीं है पर, इसमें दिखाया गया सोने का मैदान सच है। यदि आप KGF के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख में हमने KGF Full Form In Hindi और KGF से जुड़ी कुछ मुख्य जानकारियां हमने लिखी हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं, आप अगर इस लेख को एक बार पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको KGF के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जिससे आप दूसरों को भी के KGF के बारे में बता सकेंगे।

KGF का फुल फॉर्म।

KGF का फुल फॉर्म Kolar Gold Field है, जिसका हिंदी अर्थ “कोलार सोने का मैदान” होता है।

KGF क्या है?

KGF यानी Kolar Gold Field भारत का एक Gold Field यानी सोने का मैदान है,‌ यह कर्नाटका के Kolar जिले में स्थित है, Kolar जिले में स्थित होने के कारण ही इस फील्ड का नाम Kolar Gold Field पड़ा है।‌ KGF दुनिया का दूसरा सबसे गहराई वाला माईन है।

KGF से वर्तमान समय में कोई भी सोना नहीं निकाला जाता है, क्योंकि यह Gold Mine अभी बंद पड़ा है। KGF को 28 फरवरी 2001 में बंद कर दिया गया था, क्योंकि उस वक्त सोना के भाव में भारी गिरावट आई थी।

Kolar Gold Field में करीब 121 वर्षों तक तक सोने की माइनिंग हुई है, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 121 वर्ष के गोल्ड माइनिंग से लगभग 900 टन से भी अधिक सोना निकाला गया है। KGF कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

KGF फिल्म के बारे में।

K.G.F. Chapter 1 एक भारतीय कन्नड़ भाषा की फिल्म है, इसे 2018 में रिलीज किया गया था। इस मूवी के डायरेक्टर का नाम Prashanth Neel है।

K.G.F. Chapter 1 फिल्म का पहला हिस्सा है, इस मूवी का दूसरा हिस्सा अभी रिलीज नहीं हुआ है, जिसका नाम K.G.F. Chapter 2 है। आशा है कि 30 वर्ष यानी 2021 में K.G.F. Chapter 2 फरवरी से मार्च महीने के अंत तक भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

K.G.F. Chapter 1, 20 दिसंबर को कनाडा और अमेरिका में रिलीज हुई थी, जबकि यह फिल्म भारत में 21 दिसंबर 2018 रिलीज हुई थी। K.G.F. Chapter 1 का कुल बजट 80 करोड़ का था, और इस फिल्म ने कुल 250 करोड़ रुपए कमाई थी।

इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर का नाम Yash है, जिन्होंने फिल्म में Rocky का किरदार निभाया है। यदि आपने इस मूवी को अब तक नहीं देखा है तो आप इस बार एक बार अवश्य ही देखें या बहुत ही अच्छी मूवी है। ‌इस मूवी मैं एक मां और बेटे के Bonding को दिखाया गया है, यदि आप इस फिल्म को पूरे दिन से देखेंगे तो आप इस फिल्म को देखकर भावुक जरूर हो जाएंगे।

ऊपर दी हुई जानकारियां आपको अवश्य ही ज्ञानवर्धक लगी होंगी। यदि आपको हमारी यह लेख (KGF Full Form In Hindi) पसंद आई तो आप इसे अपने मित्रों के साथ फेसबुक व्हाट्सएप आदि पर शेयर करके MyBagicha को अपने जैसे और हिंदी पाठकों तक पहुंचने में सहायता कर सकते हैं। धन्यवाद! ♥

  • KGF Chapter 1 Full Movie
  • KGF Chapter 2 Full Movie
  • KGF Chapter 2 Full Movie Release Date
  • KGF Ringtone Download Pagalworld
  • KGF Dialogue

Leave a Reply